फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: मुजफ्फरनगर के विवेक बालियान का बलिदान, आज पैतृक आवास शाहजुड्डी पहुंचा पार्थिव शरीर

Mon, 04 Nov 2024 11:04 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 04 Nov 2024 11:04 AM IST
सार

श्रीनगर के रावलपोरा में बलिदान हुए मुजफ्फरनगर के जवान का पार्थिव शरीर आज मुजफ्फरनगर पहुंचाा। जहां सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पार्थिव शरीर मेरठ लााय गया तो कैंट विधायक अमित अग्रवाल भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

विज्ञापन
Sacrifice of Vivek Baliyan of Muzaffarnagar: His body reachs his ancestral home Shahjuddi today
मेरठ पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला

श्रीनगर के रावलपोरा क्षेत्र में गश्त के दौरान गोली लगने से मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर थानाक्षेत्र स्थित शाहजुड्डी गांव के किसान संतरपाल का इकलौता बेटा नायक विवेक देशवाल (30) बलिदान हो गया। क्षेत्र में गम का माहौल बन गया। नायक का पार्थिव शरीर सोमवार को गांव लाकर सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पार्थिव शरीर के मेरठ पहुंचने पर मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने शहीद  विवेक देशवाल जी के पार्थिव शरीर को कंधा देकर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंटकर विनम्र संवेदनाएं व्यक्त की।



जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल राजीव चौहान ने बताया कि शाहजुड्डी गांव निवासी नायक विवेक देशवाल 28 एएडी बटालियन में तैनात थे। सेना की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) का हिस्सा थे। इस दौरान गोली लगने से विवेक की मौत हो गई। साथियों ने इसकी सूचना यूनिट में दी। यूनिट ने नायक की मौत की जांच शुरू करा दी है।

यह भी पढ़ें: Baghpat: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भिड़ंत, CNG किट फटने से कार और ट्रक में लगी भीषण आग, चार झुलसे

Sacrifice of Vivek Baliyan of Muzaffarnagar: His body reachs his ancestral home Shahjuddi today
मेरठ पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला

आज पैतृक आवास पर किया जाएगा अंतिम संस्कार
नायक के पिता ने बताया कि उन्हें बलिदान की जानकारी दी गई। पार्थिव शरीर आज दिल्ली से शाहजुड्डी पहुंचा। इसके बाद सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार में पत्नी इंदु के अलावा  रुद्र (5) व पुत्री सानवी(3) है।

किसान संतरपाल देशवाल ने बताया कि उनका बेटा विवेक 28 एएडी बटालियन में तैनात था। शनिवार देर रात उन्हें गोली लगने की जानकारी मिली है। विवेक 2015 में बरेली सेंटर से सेना में भर्ती हुआ था। मेरठ में तैनाती के बाद पिछले लगभग पांच साल से जम्मू कश्मीर में नियुक्त किया गया था।

Sacrifice of Vivek Baliyan of Muzaffarnagar: His body reachs his ancestral home Shahjuddi today
शहीद को श्रद्धांजलि देते मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

भैया दूज से पहले पिता से हुई थी विवेक की बात
किसान संतरपाल देशवाल के इकलौते बेटे नायक विवेक देशवाल की मौत से गम का माहौल है। विवेक ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे पिता से फोन पर बातचीत की थी। बेटे ने कहा था कि कल भैया दूज है। बुआ के घर शामली कोथली लेकर जाओगे तो आराम से जाना। इसके बाद दोबारा पिता की बात नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sacrifice of Vivek Baliyan of Muzaffarnagar: His body reachs his ancestral home Shahjuddi today
मेरठ पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला

नाै वर्ष पहले सेना में भर्ती हुआ था इकलाैता बेटा
नौ वर्ष पहले विवेक सेना में भर्ती हुआ था। इकलौते बेटा अपने परिवार का सहारा था। हंसी-खुशी से जिंदगी गुजर रही थी, लेकिन निधन के समाचार से परिवार को गहरा सदमा लगा है। परिवार के लोगों ने बताया कि उन्हें सेना की ओर से कॉल कर जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
Sacrifice of Vivek Baliyan of Muzaffarnagar: His body reachs his ancestral home Shahjuddi today
शहीद को श्रद्धांजलि देते मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

तीन साल की बेटी और पांच साल का है बेटा, माता का हो चुका है निधन
नायक की शादी 2016 में धीराहेडी निवासी इंदु के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। पांच वर्षीय पुत्र रुद्र और तीन साल की बेटी सान्वी है। शहीद लांस नायक की माता लोकेश का अप्रैल माह में बीमारी के चलते निधन हो गया था, तब वह अवकाश लेकर घर आया था। पत्नी और बच्चे गांव के घर पर ही रह रहे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed