फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News: किसानों ने निकाली 18 किमी पदयात्रा, राकेश टिकैत और नरेश टिकैत ने भरा जोश, बोले- लेकर रहेंगे भाज्जू कट

Wed, 23 Oct 2024 08:22 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 23 Oct 2024 08:22 PM IST
सार

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शामली के भाज्जू गांव में किसान कट देने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर कट नहीं दिया तो बहुत परेशानी हो जाएगी, जबकि यहां कट देने से कई जिलों के लोगों को लाभ होगा। 

विज्ञापन
UP News: Farmers took out 18 km march, Rakesh Tikait and Naresh Tikait filled with enthusiasm
राकेश टिकैत के साथ पदयात्रा में शामिल भाकियू कार्यकर्ता और किसान। - फोटो : अमर उजाला

निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शामली के भाज्जू गांव में कट की मांग के लिए भाकियू टिकैत के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने पहले दिन मंसूरपुर से शाहपुर तक 18 किमी किसान अधिकार पदयात्रा निकाली। देर शाम कार्यकर्ता शाहपुर पहुंचे। यात्रा के दौरान किसानों ने सरकार से हक मांगा। लंबे समय तक आंदोलन की चेतावनी दी गई। 

UP News: Farmers took out 18 km march, Rakesh Tikait and Naresh Tikait filled with enthusiasm
शामली आयोजित सभा में भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत और किसान। - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को मंसूरपुर से भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों ने पदयात्रा शुरू की। बोपाड़ा पहुंचने पर यात्रा में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत भी शामिल हो गए। पदयात्रा के दौरान पुरबालियान, बसधाड़ा और चांदपुर में सभा हुई। करीब 18 किमी की यात्रा के बाद देर शाम किसान और भाकियू कार्यकर्ता शाहपुर पहुंचे और रात्रि विश्राम के लिए ठहर गए।  भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे शाहपुर से शिकारपुर, भौराकलां मार्ग से होते हुए यात्रा शामली के भाज्जू गांव पहुंचेगी। यहां पर महापंचायत का आयोजन किया गया है।

UP News: Farmers took out 18 km march, Rakesh Tikait and Naresh Tikait filled with enthusiasm
पदयात्रा में शामिल किसानों का काफिला। - फोटो : अमर उजाला

किसान पैदल निकले तो बन गया काफिला
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत यात्रा की शुरुआत कराकर चले गए। इसके बाद भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत और गौरव टिकैत शाहपुर तक पहुंचे। मंसूरपुर-शाहपुर मार्ग पर जगह-जगह किसानों ने यात्रा का स्वागत किया। अपने-अपने गांव के बाहर से किसान यात्रा में शामिल हुए। शाहपुर पहुंचने तक काफिला बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Farmers took out 18 km march, Rakesh Tikait and Naresh Tikait filled with enthusiasm
पदयात्रा निकालते राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की तरह भाज्जू में शुरू होगा आंदोलन: टिकैत
पुरबालियान की सभा में भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाना है। आंदोलन दिल्ली की तरह कई महीने तक चलाना पड़े, तब भी हम पीछे नहीं हटेंगे। किसकी जमीन पर हाईवे बन रहे हैं। अगर हाईवे पर किसान नहीं चलेगा तो कौन चलेगा। सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, नीरज पहलवान, श्यामपाल अध्यक्ष, एहसान त्यागी, टीटू राठी ओमपाल मलिक, गुलाब चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
UP News: Farmers took out 18 km march, Rakesh Tikait and Naresh Tikait filled with enthusiasm
पदयात्रा में शामिल युवा और बुुजुर्ग किसान। - फोटो : अमर उजाला

किसानों को उनका हक दे सरकार: चौधरी नरेश
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों को उनका हक दे। किसानों के सामने चुनौतियां बढ़ रही हैं। खेती महंगी हो रही है। सरकार ने किसानों की जमीन से ही हाईवे निकाला है। इस हाईवे पर कट मिलने से ही किसानों को लाभ होगा। भाज्जू गांव में कट से कई जिलों के लोगों का भला होगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed