{"_id":"67283ee001e7f9dab3075f99","slug":"fire-brok-out-after-truck-and-a-car-hitted-by-each-other-in-baghpat-2024-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भिड़ंत, CNG किट फटने से कार और ट्रक में लगी भीषण आग, चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भिड़ंत, CNG किट फटने से कार और ट्रक में लगी भीषण आग, चार झुलसे
Mon, 04 Nov 2024 08:59 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 04 Nov 2024 08:59 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत में आज सुबह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस कारण ट्रक में आग लग गई, हादसे में चार लोग बुरी तरह झुलस गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आग से चार झुलसे
- फोटो : amarujala
विस्तार
बागपत में दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा हुआ। यहां लधवाड़ी मोड़ के समीप कार और ईंट ढोने वाले ट्रक की आपस मे भिड़ंत हो गई। जिसमें कार और ट्रक में भीषण आग लग गई। हादसे में कार और ट्रक में चार युवक झुलस गए। जिनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
दिल्ली में ईंट डालकर लाैट रहा था ट्रक चालक
जोनमाना गांव के रहने वाले ट्रक चालक सतबीर उर्फ कल्लू ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपने साथी सोनू, टिंकू और ढिकाना निवासी रोहित और बादल के साथ दिल्ली में ईंट डालकर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
कार की CNG किट फटते ही धूं धूंकर जले दोनों वाहन
जैसे ही उनका ट्रक दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर लधवाड़ी मोड़ पर पहुंचा तो वह ईंट भट्ठे के लिए मोड़ने लगा। तभी एक कार आकर उनके ट्रक में घुस गई। जिससे ट्रक में लगी सीएनजी किट फट गई और भीषण आग लग गई। हादसे में ट्रक और कार धूं धूं कर जल उठे।
हादसे में ट्रक चालक समेत पांचों युवक और कार सवार भी झुलस गए। हादसे के बाद पहुंचे दमकलकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
उधर हादसे के बाद कार चालक भाग गया जबकि ट्रक में सवार सतबीर उर्फ कल्लू, रोहित, टिंकू, सोनू और बादल का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। जहां से बादल, सोनू और रोहित को हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि सतबीर उर्फ कल्लू को परिजन बड़ौत के निजी अस्पताल लेकर चले गए। उधर पुलिस कार में सवार युवक का पता करने में जुट गई।