फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: दर्दनाक हादसे में बाप-बेटे की मौत, 8 घायल, तस्वीरें देख कांप जाएगी रूह

Thu, 31 May 2018 12:47 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 31 May 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
Road accident in Muzaffarnagar, 2 killed, eight wounded, see photos
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में नेशनल हाइवे पर श्रद्धालुओं की कार ऑक्सीजन के सिलिंडरों से भरी खराब खड़ी डीसीएम में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार बाप और बेटे की मौत हो गई, जबकि महिलाओं व बच्चों समेत आठ श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के दौरान श्रद्धालुओं की चीखपुकार मच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से शवों और घायलों को बमुश्किल बाहर निकाला। बाप और बेटे की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।

Road accident in Muzaffarnagar, 2 killed, eight wounded, see photos
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ के कस्बा गोंडा के मेन बाजार निवासी नरेंद्र वाशने (48) पुत्र ओमप्रकाश वाशने अपनी पत्नी रेखा के अलावा पुत्र नैतिक (10) व बेटी शजल के साथ अपने रिश्तेदार गांव धानपुर निवासी नवनीत वाशने पुत्र भारीमल वाशने तथा साढू थाना शब्ली गेट क्षेत्र के प्रीमीमर नगर, बैंक कॉलोनी निवासी कमल पुत्र महावीर प्रसाद, रेखा पत्नी कमल, गजल पुत्री कमल व लक्ष्य पुत्र कमल के साथ कार से मंगलवार की सुबह हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए गए थे। मंगलवार की देर रात करीब 2.30 बजे कार सवार अपने घर लौट रहे थे। हाइवे पर सठेड़ी गंगनहर पुल के पास सड़क पर ऑक्सीजन सिलिंडरों से भरी खराब डीसीएम खड़ी हुई थी। कार की गति तेज होने के कारण चालक को रात के समय खड़ी डीसीएम दिखाई नहीं दी। कार सीधे डीसीएम के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कार में सवार नरेंद्र वाशने और उसके बेटे नैतिक की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार महिलाओं और बच्चों समेत सभी आठ श्रद्धालुगण घायल हो गए।

Road accident in Muzaffarnagar, 2 killed, eight wounded, see photos
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

हादसे के दौरान महिलाओं की चीखपुकार मचने से अफरातफरी का आलम हो गया। हादसे के दौरान कार चालक मौके से फरार हो गया था। वहां से गुजरने वाले अन्य वाहन सवारों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त हो चुकी कार के अंदर से घायलों और दोनों शवों को बमुश्किल बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को मोदीपुरम के ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने रात में ही दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने घायलों से जानकारी करने पर परिवार के लोगों को मोबाइल फोन से हादसे के बारे में सूचना दी। हादसे में पिता व पुत्र मौत होने की खबर से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग व रिश्तेदार बुधवार की सुबह थाने पहुंचे। मृतक के साढू कमल की ओर से अज्ञात में डीसीएम चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई कार लेने पर साढू के साथ नहाने गए थे

Road accident in Muzaffarnagar, 2 killed, eight wounded, see photos
हादसे में घायल बच्ची - फोटो : अमर उजाला

साढू कमल ने कुछ दिन पूर्व नई कार खरीदी थी। इसलिए दोनों रिश्तेदारों के परिवार महिलाओं व बच्चों के साथ हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए गए थे। साढू कमल ही मृतक नरेंद्र व उसके परिवार को साथ लेकर हरिद्वार गया। दोनों रिश्तेदारों के परिवार हंसी खुशी के साथ हरिद्वार से लौट रहे थे।

पढ़ें : नेशनल हाइवे पर दर्दनाक हादसा: 2 दोस्तों की मौत, एक घायल, हरिद्वार जा रहे थे घूमने

विज्ञापन

भीषण हादसा भी हो सकता था 

Road accident in Muzaffarnagar, 2 killed, eight wounded, see photos
हादसे में घायल बच्चा - फोटो : अमर उजाला

हाइवे पर कार जिस डीसीएम में पीछे से टकराई, उसमें ऑक्सीजन के सिलिंडर भरे हुए थे। हादसे में ऑक्सीजन के सिलिंडर भी फट सकते थे, जिससे बड़ा हादसा भी हो सकता था। पुलिस ने सिलिंडरों से भरी डीसीएम को अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस चालक को तलाश करने में लगी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed