फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगी सरकार से इस्तीफा: मंत्री दिनेश खटीक का विवादों से रहा पुराना, यहां पढ़िए अब तक के चर्चित किस्से

Thu, 21 Jul 2022 03:15 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 21 Jul 2022 03:15 AM IST
विज्ञापन
Read full old famous cases of Minister Dinesh Khatik of Yogi government
दिनेश खटीक - फोटो : amar ujala

राज्यमंत्री दिनेश खटीक का विवादों से पुराना नाता रहा है। उनके कई ऑडियो भी वायरल हुए। एक ऑडियो में इंस्पेक्टर मवाना को बलिया तबादले की धमकी दी गई तो वहीं  एक अन्य ऑडियो में बिजली विभाग के एसडीओ को धमकाया गया। सोशल मीडिया में एक सिफारिशी पर्ची भी वायरल हुई। 



वहीं गंगानगर के अधिवक्ता ओमकार सिंह की खुदकुशी के मामले में भी खटीक पर उत्पीड़न करने का आरोप लगा था। वकीलों ने धरना-प्रदर्शन किया तो दिनेश खटीक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई। मंत्री बनने के बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने से पहले उनका नाम निकाल दिया।

Read full old famous cases of Minister Dinesh Khatik of Yogi government
जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक - फोटो : अमर उजाला

दिनेश खटीक 12 जून 2022 की रात में गंगानगर थाने पहुंच गए थे। मंत्री का कहना था कि पुलिसकर्मियों ने पार्टी कार्यकर्ता से लूट और मारपीट की है। उन्होंने बताया था कि उसकी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। इंस्पेक्टर से उनकी तीखी बहस भी हुई थी।

Read full old famous cases of Minister Dinesh Khatik of Yogi government
जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक - फोटो : अमर उजाला

वहीं अगले दिन खटीक ने एस्कॉर्ट वापस कर दी और थानों में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। बाद में एसएसपी प्रभाकर चौधरी का तबादला हुआ। सियासी हलकों में इसे मंत्री की नाराजगी से ही जोड़कर देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Read full old famous cases of Minister Dinesh Khatik of Yogi government
जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक - फोटो : अमर उजाला

पूर्व में दिनेश खटीक की एक ऑडियो क्लिप वायरल हो गई थी। इसमें वह एसडीओ को धमकाते हुए कह रहे थे कि बिजली चेकिंग के नाम पर उगाही हो रही है। मवाना इंस्पेक्टर मुनेंद्र पाल सिंह से भी वह  नाराज हो गए थे। 16 अगस्त 2018 को वायरल एक ऑडियो में वह इंस्पेक्टर को बलिया भिजवाने की धमकी दे रहे थे।

विज्ञापन
Read full old famous cases of Minister Dinesh Khatik of Yogi government
जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक - फोटो : अमर उजाला

हस्तिनापुर से दूसरी बार जीत तोड़ा मिथक
कहा जाता है कि जो हस्तिनापुर जीता लखनऊ की गद्दी उसी की हो जाती है। जिस पार्टी का विधायक हस्तिनापुर से जीतता है अधिकतर प्रदेश में उसी पार्टी की सरकार बनी है। यह भी मिथक है कि हस्तिनापुर से जो एक बार जीत जाता है जनता उसमें दोबारा भरोसा नहीं जताती। दिनेश खटीक हस्तिनापुर से 2017 और 2022 में लगातार विधानसभा चुनाव जीते। दोनों ही बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। खटीक भी लगातार दूसरी बार ही मंत्री बने।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed