फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना कर्फ्यू में चूहों का आतंक : जूते, साड़ियों और स्टेशनरी का किया कतरन, सफाई के लिए दुकानें खोलीं तो दंग रह गए व्यापारी

Wed, 02 Jun 2021 09:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 02 Jun 2021 09:04 PM IST
विज्ञापन
Rats munched on saris, ate shoes and even stationery during corona curfew in Meerut
- फोटो : amar ujala

मेरठ में कोविड की बंदिशों में ढील की उम्मीद के साथ एक जून के बाद व्यापारियों ने दुकानों और गोदामों को साफ-सफाई के लिए खोला तो वे दंग रह गए। दुकानों में स्टॉक में रखे अधिकतर सामान को चूहे कुतर चुके थे तो कुछ सामान खराब हो चुका था। चूहोें ने दुकानों में रखीं साड़ियों, जूते, चप्पल, कागज और स्टेशनरी तक के सामान को काफी नुकसान पहुंचाया। शहर के व्यापारियों का कहना है कि चूहों ने ही उन्हें लाखों की चपत दे दी है। बारिश, सीलन, गलन, शार्ट सर्किट जैसी समस्याओं के कारण भी काफी सामान अब प्रयोग करने लायक नहीं रहा है।



कोरोना की दूसरी लहर में करीब दो महीने तक हर तरह का कारोबार बुरी तरह प्रभावित रहा। शहर में पहले और दूसरे दिन सिविल लाइंस, ब्रह्मपुरी, कोतवाली, सदर बाजार, दौराला के बाजारों को खोलकर दुकानों में रखे सामान को व्यवस्थित करने की अनुमति दी गई। दुकान खोलने का समय दोपहर एक से शाम चार बजे तक रहा। गारमेंट्स, फुटवियर, कागज, स्टेशनरी, साड़ी, किड्स वियर सहित अन्य दुकानों पर सामान खराब हुआ है।

Rats munched on saris, ate shoes and even stationery during corona curfew in Meerut
meerut market - फोटो : amar ujala

बंद दुकानों में भी ऐसे पहुंचा नुकसान
दिल्ली रोड पर जगन्नाथपुरी निवासी गौरव शर्मा की बैटरी शॉप है। उनकी सीलिंग गिर गई। इलेक्ट्रिक उपकरण जल गए। सदर बाजार में कई दुकानों पर साड़ी, कपड़े, काॅस्मेटिक्स, फुटवेयर शॉप में नुकसान हुआ।

व्यापारी सचिन चोपड़ा ने बताया कि उनके महंगे जूते चूहों ने कुतर डाले। प्लास्टिक के मजबूत वाइपर तक चबा गए। सुभाष बाजार में बाल किशन राय की दुकान में चूहों ने साड़ियों को कुतर डाला। खंदक व्यापारी अंकुर गोयल सहित अन्य बचे हुए सामान को व्यवस्थित करने में जुटे रहे।

Rats munched on saris, ate shoes and even stationery during corona curfew in Meerut
meerut market - फोटो : amar ujala

हाल जानने पहुंचे व्यापारिक संगठन
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता और उपाध्यक्ष सुधीर रस्तौगी ने सदर, आबूलेन खंदक बाजार और ब्रह्मपुरी क्षेत्र में विभिन्न व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जाकर संपर्क किया। उन्होंने व्यापारियों को हुए नुकसान के बारे में जिला प्रशासन और सरकार को अवगत कराने का आश्वासन दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Rats munched on saris, ate shoes and even stationery during corona curfew in Meerut
meerut market - फोटो : amar ujala
व्यापारी बोले, हालात ने बना दिया कर्जदार
सदर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील दुआ और महामंत्री अमित बंसल ने कहा कि किराया, बैंक का ब्याज, बिजली का बिल और घर खर्च ने व्यापारियों को कर्जदार बना दिया है।

आबूलेन व्यापार संघ अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि समय निर्धारित के साथ बाजार खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए। ऑनलाइन व्यापार भी उन्हें प्रभावित कर रहा है।

 
विज्ञापन
Rats munched on saris, ate shoes and even stationery during corona curfew in Meerut
meerut market - फोटो : amar ujala

संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के पास बाजार खोलने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं है। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि किताबें, स्टेशनरी, इंडस्ट्री के लिए जरूरी सामान से जुड़ी दुकानें खोलने की मांग की गई थी। इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर ने कहा कि गारमेंट्स कारोबार फैशन के अनुसार चलता है। इस माह अगर बाजार नहीं खुला तो काफी माल ट्रेंड से बाहर हो जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed