फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रक्षाबंधन पर मायके जाने को कहा तो जिंदा जला डाला, देखें तस्वीरें

Mon, 07 Aug 2017 12:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Mon, 07 Aug 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan asked to go to maiden burnt alive, see photos
नवविवाहिता को जिंदा जला दिया

सहारनपुर में बेटी पैदा करने पर नेहा को एक साल से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उसे घर से नहीं निकलने देते थे, मायके वालों से बात नहीं करने देते थे, दहेज कम लाने का उलाहना देते रहते थे। रक्षाबंधन पर फिर से घर जाने की बात कही तो मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा जला डाला।

Rakshabandhan asked to go to maiden burnt alive, see photos
मृतक महिला की मासूम बच्ची

कुतुबशेर थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड स्थित मोहल्ला सुभाष नगर में विवाहिता नेहा उर्फ राधिका खुराना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर उसके परिजनों ने ससुराल वालों पर ये आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

Rakshabandhan asked to go to maiden burnt alive, see photos
महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस

नागल के अश्वनी अरोड़ा की बेटी नेहा उर्फ राधिका (23 वर्ष) की शादी दो वर्ष पूर्व सुभाष नगर के राकेश खुराना के बेटे गौरव खुराना के साथ हुई थी। लगभग 11 माह पूर्व उसने एक बेटी भव्या को जन्म दिया। शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे नेहा की प्रथम तल पर बने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakshabandhan asked to go to maiden burnt alive, see photos
पत्नी की हत्या के बाद रोता पति

सास रानी ने बताया कि वह रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए कह रही थी। उन्होंने बेटी के बीमार होने के कारण मना कर दिया। जिस पर आक्रोशित होकर उसने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Rakshabandhan asked to go to maiden burnt alive, see photos
नवविवाहिता को जिंदा जला दिया

जबकि मृतका के पिता नांगल निवासी अश्वनी अरोड़ा ने आरोप लगाया है कि पहले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा, फिर बेटी पैदा होने पर प्रताड़ित किया जाने लगा। उसे मायके भेजना बंद कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed