फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहादत को सलाम: लाडले के शव से लिपटकर बिलख पड़ी 'मां', गश खाकर गिरा भाई, नहीं थमे बहन के आंसू

Mon, 31 Aug 2020 02:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 31 Aug 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
pulwama encounter: Muzaffarnagar martyr prashant sharma
शहीद के परिजनो का रो रोकर बुरा हाल था - फोटो : अमर उजाला
पुलवामा एनकाउंटर में शहीद सैनिक प्रशांत का शव जैसे ही घर पहुंचा, पूरे परिवार पर मानो गम का पहाड़ टूट पड़ा। अपने बेटे को ऐसे देखते ही मां रीता देवी शव से लिपट कर फफक पड़ी। बोली बेटा तुझे दूल्हा बना देखना चाहती थी, ये क्या हो गया, यह कहकर मां बेसुध हो गई। परिजनों ने उसे पानी पिलाया।


 
pulwama encounter: Muzaffarnagar martyr prashant sharma
सुबह से ही शहीद के घर जमा होने लगे थे लोग - फोटो : अमर उजाला

शहीद के पिता शीशपाल, भाई प्रशांत और बहन प्रिया उर्फ प्रियंका का भी रो-रोकर बुरा हाल था। चचेरा भाई विक्की शर्मा गश खाकर गिर पड़ा। मेरठ के अरनावली से आई आंचल भी प्रशांत के शव को देखकर फफक पड़ी। परिजनों ने उसे संभाला। प्रशांत और आंचल की शादी छह दिसंबर को होनी थी।


 
pulwama encounter: Muzaffarnagar martyr prashant sharma
शहीद के घर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

खांजापुर में प्रशांत शर्मा का शव सैनिकों की मौजूदगी में घर पर पहुंचा। परिजन अपने लाडले को आखिरी बार देखने के लिए ताबूत के निकट पहुंचे तो भीड़ ने चारों तरफ से घेर रखा था। मां रीता देवी ने बेटे के शव को देखा तो वह फफक-फफक कर रो पड़ी। मां बोली, बेटा तुझे तो शादी के लिए आना था, तू पहले कैसे आ गया। मैंने तेरे लिए क्या सपने नहीं सजाए थे। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
pulwama encounter: Muzaffarnagar martyr prashant sharma
शहीद को अंतिम सलामी देते सैन्य अफसर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ से प्रशांत के पार्थिव शरीर के साथ जाट रेजीमेंट के ब्रिगेडियर अर्जुन सिंह राठौड़ व कर्नल सतवीर सतवालेकर शहीद के घर पहुंचे।तिरंगे में लिपटा शहीद का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सेना के अफसरों ने शहीद के पिता शीशपाल को सेना की ओर से दिया गया शोक संदेश और तिरंगा झंडा सौंपा।

विज्ञापन
pulwama encounter: Muzaffarnagar martyr prashant sharma
प्रशांत शर्मा की 50 आरआर बटालियन के जवान - फोटो : अमर उजाला

पुलवामा से पहुंचे शहीद प्रशांत शर्मा की 50 आरआर बटालियन से सूबेदार जयप्रकाश गगन और जवान अंकित चौहान ने शहीद के परिवार को प्रशांत शर्मा की शौर्यगाथा की जानकारी दी।

अंतिम यात्रा के बाद पार्थिव देह काली नदी स्थित आत्मबोध श्मशान घाट पहुंचने पर सेना के अफसरों ने उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर अंतिम विदाई दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed