उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बुधवार को बंद का मिलाजुला असर रहा। ज्यादातर कस्बों में मुस्लिम समाज के लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। जबकि अन्य लोगों ने दुकानें खोलीं। उधर, मुस्लिम महिलाएं भी धरने पर डटीं हुई हैं। आगे तस्वीरों में देखें दिन भर कैसा रहा हाल-
2 of 7
कहीं दुकानें खुली तो कहीं दुकानें बंद रहीं
- फोटो : अमर उजाला
रामपुर मनिहारान के मुस्लिम व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर नो एनआरसी- नो सीएए के पोस्टर लगाकर दुकानें बंद रखीं। हालांकि पोस्टर लगने की सूचना के बाद पुलिस ने इनको उतारकर अपने कब्जे में लिया।
3 of 7
दुकानें पर पोस्टर चिपकाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस ने दो लोगों को इस्लाम नगर रोड से हिरासत में भी लिया। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने कहा कि यदि किसी ने हंगामा व अफवाह फैलाने का काम किया तो सख्ती से निपटा जाएगा।
4 of 7
दुकानें बंद कर प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
छुटमलपुर में मुस्लिम समाज के लोगों की दुकानें बंद रहीं। हालांकि व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश राणा एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने बाजार में भ्रमण कर कुछ दुकानें खुलवाईं। इस दौरान पुलिस और एलआईयू के अधिकारी अलर्ट रहे।
5 of 7
लोगों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उधर, अंबेहटा में बंद का विशेष असर नहीं हुआ। बुधवार को कुछ लोगों ने समूह बनाकर मुस्लिम समाज के लोगों से दुकानें बंद करने का आग्रह किया, जिस पर कुछ ने अपनी दुकानें बंद भी कर दीं। इसकी भनक लगने पर पुलिस बाजार बंद करा रहे लोगों की तलाश में जुट गई। हालांकि बुधवार को कस्बे में साप्ताहिक बंदी भी रहती है। कोतवाल सुशील सैनी ने बताया कि बाजार बंद कराने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।