फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवबंद में दिनभर ऐसा रहा बंद का असर, धरने पर डटीं हुई हैं मुस्लिम महिलाएं, देखें तस्वीरें

Thu, 30 Jan 2020 02:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 Jan 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Protest by Muslim women has continues and many shops closed against CAA NRC in Saharanpur
मुस्मिल महिलाओं का धरना जारी है। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बुधवार को बंद का मिलाजुला असर रहा। ज्यादातर कस्बों में मुस्लिम समाज के लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। जबकि अन्य लोगों ने दुकानें खोलीं। उधर, मुस्लिम महिलाएं भी धरने पर डटीं हुई हैं। आगे तस्वीरों में देखें दिन भर कैसा रहा हाल-

Protest by Muslim women has continues and many shops closed against CAA NRC in Saharanpur
कहीं दुकानें खुली तो कहीं दुकानें बंद रहीं - फोटो : अमर उजाला

रामपुर मनिहारान के मुस्लिम व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर नो एनआरसी- नो सीएए के पोस्टर लगाकर दुकानें बंद रखीं। हालांकि पोस्टर लगने की सूचना के बाद पुलिस ने इनको उतारकर अपने कब्जे में लिया।

Protest by Muslim women has continues and many shops closed against CAA NRC in Saharanpur
दुकानें पर पोस्टर चिपकाते लोग - फोटो : अमर उजाला

वहीं पुलिस ने दो लोगों को इस्लाम नगर रोड से हिरासत में भी लिया। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने कहा कि यदि किसी ने हंगामा व अफवाह फैलाने का काम किया तो सख्ती से निपटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Protest by Muslim women has continues and many shops closed against CAA NRC in Saharanpur
दुकानें बंद कर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

छुटमलपुर में मुस्लिम समाज के लोगों की दुकानें बंद रहीं। हालांकि व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश राणा एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने बाजार में भ्रमण कर कुछ दुकानें खुलवाईं। इस दौरान पुलिस और एलआईयू के अधिकारी अलर्ट रहे।

विज्ञापन
Protest by Muslim women has continues and many shops closed against CAA NRC in Saharanpur
लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उधर, अंबेहटा में बंद का विशेष असर नहीं हुआ। बुधवार को कुछ लोगों ने समूह बनाकर मुस्लिम समाज के लोगों से दुकानें बंद करने का आग्रह किया, जिस पर कुछ ने अपनी दुकानें बंद भी कर दीं। इसकी भनक लगने पर पुलिस बाजार बंद करा रहे लोगों की तलाश में जुट गई। हालांकि बुधवार को कस्बे में साप्ताहिक बंदी भी रहती है। कोतवाल सुशील सैनी ने बताया कि बाजार बंद कराने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed