फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रदूषण मुक्त हुई गंगा तो बढ़ा जलीय जीवों का कुनबा, हस्तिनापुर में आराम फरमाते दिखे मगरमच्छ

Wed, 24 Jun 2020 12:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/हस्तिनापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/हस्तिनापुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 24 Jun 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
Pollution-free Ganga increases aquatic life, crocodiles are seen resting along the river in Hastinapur
crocodiles, मगरमच्छ - फोटो : amar ujala

लाॅकडाउन के बाद से ही प्रदूषण में कमी आने के कारण नदियों में जल स्वच्छ हो गया है। ऐसे में जलीय जीवों का कुनबा भी बढ़ा है। मेरठ से सटे हस्तिनापुर में गंगा नदी में कुछ दिन पूर्व जहां डाॅल्फिन अठखेलियां करती नजर आईं थी वहीं बुधवार को कई मगरमच्छ नदी के किनारे धूप सेंकते और मौसम का आनंद लेते नजर आए। देखें ये तस्वीरें-


 
Pollution-free Ganga increases aquatic life, crocodiles are seen resting along the river in Hastinapur
crocodiles, मगरमच्छ - फोटो : amar ujala

विशेषज्ञों का मानना है कि देश में लॉकडाउन के बाद से गंगा नदी के पानी की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है। पर्यावरणविद की मानें तो तालाबंदी के कारण औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण को लेकर खास सुधार देखा जा रहा है। इन स्थानों पर जहां बड़े पैमाने पर कचरा नदी में डाला जाता था जिस से गंगा नदी का पानी प्रदूषित हो रहा था और लोगों की चिंता बढ़ा रहा था।


 
Pollution-free Ganga increases aquatic life, crocodiles are seen resting along the river in Hastinapur
crocodiles, मगरमच्छ - फोटो : amar ujala

धुएं के कारण भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा रहता था। जो लाॅकडाउन के बाद से काफी कम हुआ है। इसी वजह से हस्तिनापुर खादर क्षेत्र से होकर गुजर रही गंगा नदी के आसपास अब पानी बेहद साफ हो गया है। इसके अलावा, गंगा की सहायक सोती नदी का पानी भी पहले से साफ हुआ है। यहां पानी साफ होने की वजह से कई प्रकार के जलीय जीवों की संख्या बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pollution-free Ganga increases aquatic life, crocodiles are seen resting along the river in Hastinapur
crocodiles, मगरमच्छ - फोटो : amar ujala

दूसरी ओर गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए अहम भूमिका निभाने वाले मगरमच्छ का कुनबा बढ़ता दिखाई दे रहा है। अब खादर क्षेत्र में गंगा किनारे मगरमच्छ लोगों को जगह जगह बैठे नजर आ रहे हैं। हालांकि मगरमच्छ को गंगा किनारे देखकर लोगों में भय व्याप्त रहता है परंतु वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि ये पर्यावरण के लिए अच्छा संकेत है।

विज्ञापन
Pollution-free Ganga increases aquatic life, crocodiles are seen resting along the river in Hastinapur
crocodiles, मगरमच्छ - फोटो : amar ujala
उनके अनुसार यह मगरमच्छ इंसानों पर हमला नहीं करते यह सिर्फ गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाए रखने की भूमिका निभाते हैं। यहां गंगा के जल में मगरमच्छों की संख्या लगातार बढ़ी है। बुधवार को नदी के किनारे लगातार मगरमच्छ बैठे दिखाई दे रहे हैं। आज तापमान में नमी होने के कारण कई मगरमच्छ मौसम का आनंद लेने के लिए नदी के किनारे आराम फरमाते नजर आए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed