शक होने पर पुलिस अधिकारी ने भारी फोर्स के साथ चार होटलों में छापेमारी की। इस दौरान होटलों के कमरों में 82 लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। तस्वीरें देखकर रह जाएंगे हैरान...
2 of 15
होटलों में छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में भैसाली बस अड्डे के सामने चार होटलों पर एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने क्राइम ब्रांच और महिला थाने की टीम के साथ छापामारी की। होटलों के कमरों से आपत्तिजनक अवस्था में मिले 41 युगलों को हिरासत में ले लिया गया। अधिकांश कमरों से शराब और आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ। एसएसपी ने आबूलेन चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश को सस्पेंड करते हुए इंस्पेक्टर सदर प्रशांत कपिल के खिलाफ जांच बैठा दी है।
3 of 15
होटलों में छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी मंजिल सैनी के निर्देश पर यह छापामारी होटल लाभ महल, शेर-ए-पंजाब, खालसा व प्रिंस होटल में एक साथ की गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने होटलों को चारो तरफ से घेरकर कमरों की तलाशी शुरू की तो इन होटलों के कर्मचारी भाग खड़े हुए। चारों होटलों के कमरों से 41 युवक और 41 युवतियां पकड़े गए।
बस भरकर मिले युवक-युवतियां
4 of 15
होटलों में छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
होटलों में कमरों में इतनी बड़ी संख्या में युगल मिलने पर एएसपी कैंट भी हैरान रह गए। इन 82 युवक-युवतियों को महिला थाने भिजवाने के लिए रोडवेज अड्डे से बस बुलानी पड़ी। महिला थाने में भी जगह कम पड़ गई। एएसपी ने बताया कि इन चारों होटलों में किसी भी युवक और युवती की होटल के रजिस्टर में एंट्री नहीं मिली। सीसीटीवी कैमरे भी बंद पाए। अय्याशी के अड्डे बन चुके इन होटलों को सीज कर इनके लाइसेंस निरस्त कराने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।
सेटिंग का धंधा, दो घंटे के 2-4 हजार
5 of 15
होटलों में छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
शहर के होटलों में इस काले धंधे से संचालक मोटा पैसा कमा रहे हैं। दो घंटे के लिए एक कमरे का एक युगल से दो से चार हजार रुपये वसूलकर चाबी थमा दी जाती है। इन होटलों में न तो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और न कोई आईडी ली जाती है। यह सामाजिक दृष्टि से गलत है तो सुरक्षा के लिए भी खतरा है। एएसपी कैंट के अनुसार केवल एक ही होटल में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। तीन होटलों में कैमरे नहीं थे।