फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: स्कॉर्पियो की हालत देख समझ जाएंगे कितना भयंकर था हादसा, 3 की मौत

Wed, 21 Mar 2018 11:23 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 21 Mar 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
Car Accident in Bijnor, three deaths, photos
क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो कार - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर में ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में दो कारोबारियों सहित तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गड्ढे में गिर गई। मृतकों को कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो से बाहर निकाला।

Car Accident in Bijnor, three deaths, photos
ट्रक भी पलटा - फोटो : अमर उजाला

नजीबाबाद से पांच किलोमीटर दूर गांव फजलपुर तबेला क्षेत्र में हाईवे पर सोमवार की तड़के तेज रफ्तार से स्कॉर्पियो और ट्रक में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। सोमवार सुबह छह बजे हुए भीषण हादसे में हरिद्वार से रुद्रपुर जा रहे मोटर पार्ट्स कारोबारी और उनके चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में मुखर्जी नगर, नई दिल्ली निवासी 60 वर्षीय कारोबारी प्राणनाथ भाटिया, फरीदाबाद हरियाणा निवासी 62 वर्षीय कारोबारी रामप्रकाश कपूर और उनका चालक जसपुर डौडियासू पौड़ी निवासी मोहन सिंह नेगी शामिल हैं।

Car Accident in Bijnor, three deaths, photos
क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो कार - फोटो : अमर उजाला

संयोग से मृतक राम प्रकाश कपूर का भतीजा नगीना निवासी सुदर्शन कपूर बाइक से अपने भाई के साथ स्कॉर्पियो के पीछे चल रहा था। उसने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा, एसआई करमजीत सिंह, शहजाद अली पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मृतकों को बामुक्किल क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। दुर्घटना में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गड्ढे में पलट गई। ट्रक भी कुछ फासले पर हाईवे पर पलट गया। पुलिस ट्रक चालक और स्वामी का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों वाहन रफ्तार में थे 

Car Accident in Bijnor, three deaths, photos
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली मार्ग पर ट्रक और स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों वाहन टक्कर के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर काफी दूर जा कर गिरे। ट्रक हाईवे पर ही पलट गया जबकि स्कॉर्पियो हाईवे से नीचे काफी गहरे गड्ढे में जाकर गिरी।

विज्ञापन

कारोबारी के भतीजे ने दी तहरीर 

Car Accident in Bijnor, three deaths, photos
ट्रक भी पलटा - फोटो : अमर उजाला

दुर्घटना के चश्मदीद फरीदाबाद हरियाणा निवासी मृतक राम प्रकाश कपूर के भतीजे मो.मीरसराय, नगीना निवासी सुदर्शन कपूर पुलिस को घटना की तहरीर सौंपी है। पुलिस ने तीनों शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed