फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: पांच घंटे चली कार्रवाई, नहीं थमी जेसीबी की रफ्तार, ध्वस्त हुए 27 कमरें, देखिए तस्वीरें

Fri, 13 Nov 2020 04:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 13 Nov 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
Police officials have demolished 27 rooms of Chillaghah in bihargarh at Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में गांव बिहारगढ़ स्थित पीर खुशहाल के आवास पर चलती जेसीबी। संवाद - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के बिहारगढ़ में वन विभाग की जमीन पर बनाए गए पीर खुशहाल के चिल्लागाह पर प्रशासन ने कार्रवाई की। इस दौरान उनके महल जैसे आवास के 27 कमरों को प्रशासन की जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया। वन विभाग ने चिल्लागाह की अधिकांश जमीन को अपने कब्जे में ले लिया है।

Police officials have demolished 27 rooms of Chillaghah in bihargarh at Muzaffarnagar
अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala

पीर खुशहाल ने वन विभाग से वर्ष 1975 में 98 बीघा जमीन 30 साल के लिए लीज पर लेकर बिहारगढ़ के जंगल में महलनुमा आवास बनवाया। लीज की सीमा समाप्त होने पर भी पीर खुशहाल ने जमीन खाली नहीं की। सरकारी मशीनरी और राजनेताओं पर पीर खुशहाल का इतना प्रभाव था कि 15 साल तक वन विभाग जमीन को खाली कराने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के पत्र के बाद जिला प्रशासन ने बुधवार को जमीन को खाली करने की कार्रवाई शुरू की। पहले दिन दस कमरे गिराए गए थे। 

Police officials have demolished 27 rooms of Chillaghah in bihargarh at Muzaffarnagar
अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala

दूसरे दिन गुरुवार को प्रशासन ने पांच घंटे तक यहां खड़ी महल जैसी बिल्डिंग को गिराने का काम शुरू किया। कार्रवाई के दौरान अब तक 27 कमरे जमींदोज कर दिए गए। कार्रवाई के दौरान डीएफओ सूरज कुमार, तहसीलदार जसविंद्र, नायब तहसीलदार अभय पांडे, सीओ जानसठ सोमेंद्र नेगी, सीओ जानसठ शकील अहमद, वन रेजंर राज सिंह पुंडीर, कुलदीप चौधरी, दीपक कुमार, मोहन बहुखंडी सहित कई थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि पूरी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा, इसके लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Police officials have demolished 27 rooms of Chillaghah in bihargarh at Muzaffarnagar
अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala

‘योगी सरकार ने जबरन दरगाह तुड़वाया’
गद्दी नशी मौलाना सूफी जव्वाद अहमद ने योगी सरकार पर दरगाह को जबरन तोड़ने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Police officials have demolished 27 rooms of Chillaghah in bihargarh at Muzaffarnagar
अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala

खुशहाल के दरबार में नतमस्तक होती थीं हस्तियां
बिहारगढ़ में 45 साल तक अपनी सल्तनत खड़ी करने वाले पीर खुशहाल के दरबार में बड़ी-बड़ी हस्तियां नतमस्तक होती रही हैं। देशभर में उनकी मुरीदों की संख्या काफी है। यही वजह रही कि लीज की अवधि समाप्त होने के बाद भी वन विभाग जमीन पर कब्जा नहीं ले पाया। मोरना ब्लॉक के बिहारगढ़ में खुशहाल पुत्र बहादुरखान वर्ष 1964 में आए थे। धीरे-धीरे खुशहाल ने अपना वर्चस्व बढ़ाना शुरू कर दिया, जिसमें आसपास के लोगों के अलावा उसने राजनीतिक लोगों को अपना अनुयायी बनाया। वर्ष 1979 में अपना मूल निवास प्रमाणपत्र बनवा लिया। राजनेताओं के साथ-साथ अधिकारी भी उनकी चौखट पर आने लगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed