मेरठ के मोदीपुरम थानाक्षेत्र में एक किसान के यहां बंद कमरे में मृत मिले दंपती के मामले में पल्लवपुरम पुलिस खाली हाथ है। जिस धारदार हथियार से महिला की हत्या की गई थी, वह भी अभी तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।
2 of 6
शव को ले जाते कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की सुबह दुल्हैडा गांव में किसान रविंद्र के घर में किराए पर रह परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा निवासी सुरेशपाल व उसकी पत्नी शालू का शव बंद कमरे में मिला था। पुलिस ने खिड़की तोड़कर अंदर घुसी थी। जहां शालू का शव खून से लथपथ था और सुरेशपाल फांसी पर लटका हुआ था। शालू की हत्या धारदार हथियार से की गई थी, वह नग्न अवस्था में पड़ी मिली थी।
3 of 6
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम भरकर शव को पंचनामा के लिए भेज दिया था। इस मामले में शनिवार को भी पुलिस ने महिला की हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार की तलाश की लेकिन नहीं मिला।
पुलिस ने गांव में आसपास के लोगों से भी जानकारी ली और खेत व आसपास खाली प्लाॅट व मकान की छतों पर भी देखा, लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला है। देर शाम तक मृत दंपती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं आई। पुलिस को रिपोर्ट के आने का इंतजार है। जिसके आधार पर पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी।
4 of 6
जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
मृतक दंपित का बंद है कमरा
रविंद्र के घर में जिस कमरे में दंपती सुरेशपाल और शालू की लाश मिली, उस कमरे को पुलिस ने बंद कर दिया है। अभी तक ताला नहीं खोला है। ताली भी पुलिस के पास है, अभी अंदर सब समान और खून ऐसे ही पड़ा है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की है। जब तक इसकी जांच चलती रहेगी, पुलिस ने रविंद्र को तब तक ताला खालने के लिए मना किया है।
5 of 6
शवों को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस कर रही है जांच
महिला की हत्या के दौरान पुलिस ने महिला के शव को नग्र अवस्था में कब्जे में ले लिया। महिला के शरीर पर कोई क पड़ा नहीं था और पति फांसी के फंदे पर झूल गया। सवाल है कि अगर सुरेशपाल पत्नी की हत्या कर फांसी पर झूला है तो फिर उसके शरीर पर कोई कपड़ा क्यों नहीं है। इस मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से भी जानकारी ले रही है।