फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ में दिन निकलते ही एनकाउंटर: जांबाज अफसरों ने हाईवे पर दबोचा 25 हजार का इनामी, पैर में लगी गोली

Thu, 28 May 2020 10:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 May 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
police Encounter in Meerut: badmash injured prize money of twenty five Thousand
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : amar ujala

दिल्ली मेरठ हाईवे पर गुरुवार सुबह पुलिस की इनामी बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी वांछित को पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली लगी है। वहीं उसके अन्य साथी फरार होने में कामयाब रहे। आगे देखें मुठभेड़ की एक्सक्लूसिव तस्वीरें:-


 
police Encounter in Meerut: badmash injured prize money of twenty five Thousand
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : amar ujala

मेरठ में लाॅकडाउन और सुपर लाॅकडाउन के बीच जहां कोरोना का खात्मा चुनौती बन रहा है। वहीं अपारधियों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। पिछले तीन दिन में जिले व आसपास के इलाकों में लूट या लूट के प्रयासों की कई वारदातों बदमाश अंजाम दे चुके हैं।
नतीजन पुलिस अब कोरोना के साथ-साथ बदमाशों का सफाया करने पर भी फोकस कर रही है। इसी क्रम में आज शहर के पल्लवपुरम थानाक्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक इनामी बदमाश को दबोच लिया।

police Encounter in Meerut: badmash injured prize money of twenty five Thousand
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : amar ujala

पल्लवपुरम थाना पुलिस और बदमाशों के बीच में मोदीपुरम हाईवे पर नारायण मंडप के सामने सुबह सवेरे मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसको मेरठ सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया गया है।  घायल बदमाश जैयद है, जोकि बागपत के डोला गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
police Encounter in Meerut: badmash injured prize money of twenty five Thousand
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ के दौरान उसके दो साथी भाग गए। मौके पर सीओ दौराला जितेंद्र सरगम, पल्लवपुरम, दौराला, कंकरखेड़ा थाने के फोर्स मौजूद हैं। जितेंद्र सरगम ने बताया कि ये बदमाश हाईवे पर गाड़ियों को रोक कर लूटपाट करते थे।
विज्ञापन
police Encounter in Meerut: badmash injured prize money of twenty five Thousand
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : amar ujala

उन्होंने बताया कि सूचना पर आज बदमाशों का हाईवे पर पीछा किया जहां ये बदमाश डीसीएम गाड़ी में थे। जिन्होंने पुलिस को पीछा करते देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी थी।

पुलिस को उसके पास एक एक तमंचा कारतूस और उनसे पकड़ी एक डीसीएम गाड़ी बरामद हुई है। घायल बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम था। फरार अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed