फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस बेटी को मरा समझ रहा था परिवार, वह 23 दिन बाद जिंदा लौटी, हकीकत खुली तो हर कोई रह गया हैरान

Tue, 30 Apr 2019 02:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 30 Apr 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
police arrested a woman in Meerut who created fake drama of  death
मकान में आग लगने से हुई थी युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला
चंद दिन पहले एक बुर्कानशीं महिला को थाने में देखकर हर कोई हैरान रह गया। उसका रंग-रूप, नाक-नक्श बिल्कुल अफसाना की तरह थे जिसकी इसी माह दो अप्रैल को मकान में आग लगने से मौत होने का दावा किया गया था। थाने में पहुंची महिला को उसकी मां ने उसे पहचान लिया। युवती ने अपनी मां को गले लगाया लेकिन नाम बदला हुआ बताया।


मामला संदिग्ध लगा तो अफसर भी चौकन्ने हो गए। आखिर कैसे कोई मृत व्यक्ति का हुबहू हमशक्ल हो सकता है। पुलिस ने मामले की तह से जांच पड़ताल की तो पता चला कि महिला कोई और नहीं बल्कि अफसाना ही है। पुलिस ने महिला को उसके पति के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद अफसाना ने किया ऐसा सनसनीखेज खुलासा कि हर किसी की रूह कांप जाए: - 

 
police arrested a woman in Meerut who created fake drama of  death
अमर उजाला में प्रकाशित खबर

जिस अफसाना के घर में धमाके के बाद लगी आग में जिंदा जलने का दावा किया गया था, वो रविवार को जिंदा निकली। साथ ही बड़ा और सनसनीखेज खुलासा यह हुआ है कि जो लाश मकान में मिली थी वह मोहल्ले की ही नजमा की थी, जिसकी अपहरण के बाद हत्या की गई थी। नजमा को मोहरा बनाकर पूरी कहानी रचने वाली अफसाना और उसके दिव्यांग प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र के रशीदनगर में दो अप्रैल 2019 को अबरार के मकान में आग लगी थी। जिसमें अबरार की पत्नी अफसाना (28) के जिंदा जलकर मरने का दावा किया गया था। मौके से मिले शव को अफसाना का मानकर सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। 24 अप्रैल को चर्चा फैली थी कि अफसाना जिंदा है और वह महिला थाने में देखी गई थी। 

अफसाना की मां नसीमा निवासी इस्लामनगर लिसाड़ी गेट भी महिला थाने पहुंची थी। जहां मां-बेटी आपस में गले मिली थीं। एक मां ने एक ही नजर में अपनी बेटी अफसाना को पहचान लिया था। लेकिन अफसाना ने खुद का नाम निशा परवीन बताया है। 

police arrested a woman in Meerut who created fake drama of  death
अमर उजाला में प्रकाशित खबर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अफसरों तक यह मामला पहुंचा था तो जांच कराने की बात कही गई थी। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने इसकी जांच कराई। जिसमें पता चला कि अफसाना गढ़ रोड स्थित गोकुलपुर गांव में रह रही है। गोकुलपुर में कई लोगों से पूछताछ की गई, जिसमें जानकारी मिली कि वह महिला अफसाना ही है। इसको देखते पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू कर दी।

अफसाना ने प्रेमी संग बनाया प्लान 
पुलिस के अनुसार जांच में इसकी पुष्टि हो गई कि अफसाना जिंदा है। जिसके बाद रविवार को अफसाना और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अफसाना ने बताया कि उसका टेंपो चालक प्रेमी से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते दोनों ने मिलकर यह प्लान बनाया था कि मकान में किसी महिला का शव डालकर उसमें आग लगा देते हैं। जब शव पूरी तरह जल जाएगा तो सब यही समझेंगे कि अफसाना की जलकर मौत हो गई। अफसाना का शव समझकर मामला रफादफा हो जाएगा। किसी को भनक तक नहीं लगेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
police arrested a woman in Meerut who created fake drama of  death
अमर उजाला में प्रकाशित खबर - फोटो : अमर उजाला

नशीला पदार्थ देकर जिंदा जलाई थी महिला
प्रेमी प्रवीण के साथ फरार होने की अफसाना ने ऐसी प्लानिंग बनाई, जिसे सुनकर पुलिस हैरान रह गई। प्लान के तहत मोहल्ले की एक लड़की नजमा की अपहरण किया। उसने महिला को घर बुलाकर उसे नशीला पदार्थ दिया था। उसके बाद मिनी सिलिंडर में आग लगाकर महिला को जला दिया था। इस योजना में अफसाना के साथ एक और महिला थी।

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के मुताबिक प्रवीण और अफसाना को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन दोनों के बयानों में विरोधाभास है। अफसाना ने जिन्नत (50) निवासी घंटे वाली गली लिसाड़ीगेट को मारना बताया है। जिसकी गुमशुदगी एक अप्रैल से दर्ज है। जबकि रविवार देर रात तक अफसाना नजमा नाम की महिला का नाम ले रही थी।

विज्ञापन
police arrested a woman in Meerut who created fake drama of  death
अफसाना जिसकी आग लगने से मौत का दावा किया गया था - फोटो : अमर उजाला

एक साल पहले हुई थी शादी
सीओ ने बताया कि अफसाना की मुलाकात पांच साल पहले प्रवीण निवासी गोकुलपुर भावनपुर से हुई है। प्रवीण टेंपो चालक और दिव्यांग है। वहीं, बीती 24 अप्रैल को अफसाना महिला थाने में पहुंची थी। इसकी जानकारी महिला इंस्पेक्टर संध्या वर्मा को लगी थी। इसके बावजूद पुलिस की नींद नहीं टूटी। मामला दो समुदाय से जुड़ा है।

पुलिस के मुताबिक नसीमा ने बताया कि अफसाना की शादी एक साल पहले अबरार उर्फ इश्तियाक से हुई थी। अफसाना अपने पति के साथ किराये के मकान में रशीदनगर में रहती थी। छह महीने से दंपती में विवाद चलना बताया गया। दो अप्रैल को इसी किराये के मकान में आग लगी थी। जिसमें अफसाना की मौत होने की जानकारी दी गई। उस समय शक होने पर पुलिस ने अफसाना के पति को हिरासत में लिया था। लेकिन छोड़ दिया था। 

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed