फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: जमींदोज हुई ढाई लाख के इनामी बद्दो की आलीशान कोठी, दिनभर चला बुलडोजर, देखिए तस्वीरें

Thu, 21 Jan 2021 06:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 21 Jan 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
Police and MDA team demolished the house of Badan Singh Baddo in Meerut
बद्दो की कोठी ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में ढाई लाख के इनामी और मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो की आलीशान कोठी पर गुरुवार दिनभर एमडीए का बुलडोजर चला। पुलिस ने बद्दो की कोठी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। इस दौरान न्यू पंजाबीपुरा छावनी में तब्दील रहा और पुलिस ने कोठी को चारो तरफ से घेरा हुआ था। 

Police and MDA team demolished the house of Badan Singh Baddo in Meerut
बदन सिंह बद्दो की कोठी ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

पुलिस और एमडीए की टीम ने सुबह 11:30 बजे कार्रवाई शुरू की। बद्दो की कोठी के बराबर में खाली पड़े प्लॉट की दीवार गिराकर जेसीबी मशीन अंदर घुसी और उसके बाद बद्दो की कोठी को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई। एमडीए द्वारा 50 से ज्यादा मजदूर भी बद्दो की कोठी को ध्वस्त करने के लिए लगाए गए। वहीं शाम तक कार्रवाई चलती रही। 

Police and MDA team demolished the house of Badan Singh Baddo in Meerut
बद्दो की कोठी ध्वस्त की गई। - फोटो : अमर उजाला

शातिर अपराधी बदन सिंह बद्दो 28 मार्च 2019 को पुलिस की कस्टडी से भाग गया था। जिस पर ढाई लाख का इनाम है। बद्दो की आलीशान कोठी दिल्ली रोड स्थित न्यू पंजाबीपुरा में बनी हुई है। एमडीए ने बद्दो की कोठी को अवैध घोषित किया और आज बुलडोजर चला दिया। कार्रवाई के दौरान एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह, एएसपी कैंट सूरज राय, एएसपी कृष्ण विश्नोई समेत कई थानों की पुलिस फोर्स और एक प्लाटून पीएसी न्यू पंजाबीपुरा में मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police and MDA team demolished the house of Badan Singh Baddo in Meerut
मौके पर पुलिसफोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान न्यू पंजाबीपुरा और बेरी पुरा के लोगों की भीड़ पुलिस की कार्रवाई को देखने पहुंची। वहीं कार्रवाई को देखने एसएसपी अजय साहनी दोपहर में 2:00 बजे न्यू पंजाबीपुरा पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि बद्दो की कोठी ध्वस्त करने के बाद गैंगस्टर 14 ए के तहत बद्दो का सारा सामान जब्त किया जाएगा। जिसकी प्रक्रिया अभी चल रही है। बद्दो की कोठी ध्वस्त होने के बाद उसका वर्चस्व मेरठ से हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
Police and MDA team demolished the house of Badan Singh Baddo in Meerut
बद्दो की कोठी पर बुलडोजर चला। - फोटो : अमर उजाला

विरोध करने कोई नहीं आया
बद्दो की कोठी पर कार्रवाई देखने के लिए पंजाबीपुरा के लोगों की भीड़ लग गई। लोग छत पर चढ़कर पुलिस की कार्रवाई को देखते रहे। इतना नहीं स्थानीय लोग पुलिस की खातेदारी भी कर रहे थे। एसपी सिटी ने बताया कि एमडीए द्वारा बद्दो पर कार्रवाई को लेकर लोगों ने भी खुशी जताई है। कुछ लोग बार-बार बद्दो के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed