मेरठ के सलावा में दो जनवरी को खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी 32 राष्ट्रीय, अंतरर्राष्ट्रीय और अर्जुन अवार्डी खिलाड़ियों और उनके परिजनों से संवाद करेंगे। आयोजन के लिए मेरठ से सरधना तक चौराहे सजाए जाएंगे।
बड़ा तोहफा: खेल विश्वविद्यालय का मॉडल तैयार, सलावा झाल बनी पिकनिक स्पॉट, तस्वीरों में देखें खूबसूरत नजारा
वहीं समीक्षा के दौरान प्रमुख सचिव खेल कल्पना अवस्थी, कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, एडीजी राजीव सब्बरवाल, आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी के.बालाजी, जिलाधिकारी सहारनपुर, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एमडी पीवीवीएनएल अरविंद मलप्पा बंगारी, नगर आयुक्त मनीष बंसल, अपर आयुक्त मेघा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी आदि मौजूद रहे।
सलावा झाल बनी पिकनिक स्पॉट, नौकायन भी होगा
सलावा झाल को भी पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर विकसित कर दिया गया है। सलावा चौकी और गंगनहर के बीच झाल के स्थान पर रंग-बिरंगी इंटरलॉकिंग टाइल्स सहित अन्य कार्यों को जिला पंचायत ने पूरा करा दिया है। गुरुवार शाम कमिश्नर सुरेंद्र सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने झाल का निरीक्षण किया। पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस पिकनिक स्पॉट पर पहुंच सकते हैं।
हाल ही में टोक्यो में हुए ओलंपिक में बुलंदशहर के अरविंद कुमार ने अपने जोड़ीदार अर्जुन के साथ भारत के लिए पहली बार रोइंग खेल में पदक की उम्मीदें जगाईं थी। सेमीफाइनल में पहुंचकर भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया था। इसी को देखते हुए खेल विश्वविद्यालय के पास सलावा झाल को विकसित किया जा रहा है। जिससे आने वाले समय में रोइंग खेल के प्रशिक्षण के लिए भी विश्वविद्यालय के पास सुविधाओं को विकसित किया जा सके। इस खेल के लिए रुके हुए पानी का होना जरूरी है।
एथलेटिक्स के लिए स्टेडियम
खेल विश्वविद्यालय में एक स्टेडियम का निर्माण किया जाना है। डिजाइन में स्टेडियम को दिखाया गया है। ये स्टेडियम खासतौर पर एथलेटिक्स के लिए बनाया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के खिलाड़ियों को देखते हुए एथलेटिक्स में भारत को ओलंपिक स्तर पर पदक दिलाना आसान है। इसके लिए उन्हें ओलंपिक स्तर के ट्रैक, प्रशिक्षक की आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए खेल विश्वविद्यालय में एथलेटिक्स स्टेडियम बनाया गया है।