फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सफलता के नए आयाम: मेरठ के खिलाड़ी देश-विदेश में गाड़ रहे सफलता के झंडे, प्रतिभा के दम पर बदला सरकार का रुख

Sun, 24 Apr 2022 03:27 PM IST
Dimple Sirohi वाहिद अली, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
वाहिद अली, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Apr 2022 03:27 PM IST
विज्ञापन
players of Meerut are burying the flag of success in the country and abroad
मेरठ के खिलाड़ी - फोटो : amar ujala
खेती-किसानी में पहचान रखने वाले पश्चिमी उप्र से खेल प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता के झंडे गाड़ रहीं हैं। बीते 74 सालों में हॉकी, क्रिकेट, कुश्ती, एथलेटिक्स, शूटिंग से लेकर विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया है। क्रिकेट में भुवनेश्वर कुमार, प्रियम गर्ग, कर्ण शर्मा, एथलेटिक्स में प्रियंका गोस्वामी, सीमा अंतिल, अन्नू रानी, पारुल चौधरी, शूटिंग में शहजर रिजवी, सौरभ चौधरी, शपथ भारद्वाज, शार्दूल विहान, कुश्ती में अलका तोमर को आदर्श मानकर यहां युवा खिलाड़ियों की की फौज तैयार हो रही है। 


भुवनेश्वर बने नए स्विंग मास्टर
मेरठ के प्रवीण कुमार ने स्विंग को अंतरराष्ट्रीय फलक पर नई पहचान दी थी। उनके बाद युवा क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने स्विंग का जादू कायम रखा। गंगानगर सी-पॉकेट निवासी भुवी ने आईपीएल में जबरदस्त गेंदबाजी कर अलग जगह बनाई है। आज उनका नाम प्रतिष्ठित क्रिकेटरों में शुमार है।
players of Meerut are burying the flag of success in the country and abroad
Tokyo Olympics 2020, टोक्यो ओलंपिक 2020, एथलीट प्रियंका गोस्वामी - फोटो : Amar Ujala Meerut

पैदल चाल में प्रियंका के नाम नेशनल रिकॉर्ड
माधवपुरम सेक्टर-3 निवासी 26 वर्षीय एथलीट प्रियंका गोस्वामी 10 व 20 किमी. पैदल चाल की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में 20 से ज्यादा पदक अपने नाम कर चुकी हैं। नेशनल रिकॉर्ड के साथ टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग के बाद वो एशियन गेम्स के लिए बंगलुरू साई सेंटर में पसीना बहा रही हैं।

यह भी पढ़ें: हुनर का कमाल: सभी की अलग पहचान, आप भी करेंगे सलाम, सोशल मीडिया के ऐसे 11 हीरो, जो बदल देंगे आपकी जिंदगी

players of Meerut are burying the flag of success in the country and abroad
सौरभ चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
कम उम्र में तय किया ओलंपिक का सफर
कलीना निवासी 19 वर्षीय शूटर सौरभ चौधरी 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के गोल्डन ब्वॉय कहे जाते हैं। यूथ ओलंपिक, आईएसएसएफ वर्ल्डकप, वर्ल्ड चैंपियनशिप सहित अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में 21 पदक जीत चुके हैं। इनमें 14 स्वर्ण, 5 रजत व 2 कांस्य हैं। सौरभ टोक्यो ओलंपिक में पदक के मजबूत दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
players of Meerut are burying the flag of success in the country and abroad
annu rani, अन्नू रानी-भाला फेंक - फोटो : social Media
कद छोटा और इरादे बड़े
सरधना के बहादरपुर गांव निवासी अन्नू रानी एशियन गेम्स में पदक के साथ 2014 कॉमनवेल्थ में प्रतिभाग कर चुकी हैं। वर्ल्ड चैम्पियनशिप में जाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं। ओलंपिक तक का सफर तय किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला खिलाड़ियों का कद 6 फीट से भी ऊपर है, लेकिन अन्नू रानी ने 5 फीट के सामान्य कद से उम्मीदों को सातवें आसमान की उड़ान दी।

 
विज्ञापन
players of Meerut are burying the flag of success in the country and abroad
रूपल चौधरी, एथलेटिक्स - फोटो : amar ujala
रूपल बनीं एथलेटिक्स में उम्मीद 
रोहटा रोड निवासी 18 वर्षीय रूपल एथलेटिक्स में नई उम्मीद की किरण हैं। वह सात राष्ट्रीय स्तर के पदक अपने नाम कर चुकीं हैं। जून में होने वाले एशियन गेम्स ट्रायल्स की तैयारी में जुटी हैं। 22 अप्रैल को उन्होंने लखनऊ में 400 मी. दौड़ में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed