फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ी कार्रवाई की तैयारी में पुलिस: अकबर बंजारा कैसे बना 300 करोड़ की संपति का मालिक, जल्द खुलेंगे बड़े राज, दूसरे देशों से भी जुड़ रहे तार

Sun, 24 Apr 2022 11:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Apr 2022 11:44 AM IST
विज्ञापन
Akbar Banjara encounter:  Illegal property of Gotaskar Akbar Banjara will be confiscated by Meerut Police
अकबर बंजारा मुठभेड़ - फोटो : amar ujala

सात साल पहले गो तस्करी में उतरे अकबर बंजारा ने 300 करोड़ से ज्यादा की संपति अर्जित कर ली। 18 अप्रैल को अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान को असम पुलिस ने ढेर कर दिया। जांच में सामने आया कि पिता पीरू बंजारा गांव-गांव में घूमकर पशुओं की खरीद-फरोख्त करता था। उसके पांच बेटे थे, जिनको इसी काम में लगाया था। तीसरे नंबर का बेटा अकबर बंजारा सिर्फ सात साल में ही अरबपति बन बैठा। 



अकबर ने गोतस्करी के इस धंधे में अपने छोटे भाई सलमान को भी शामिल कर लिया था। अकबर गो-तस्करी के धंधे में आगे बढ़ता गया और उसने अकूत संपत्ति अर्जित कर ली। असम में रेड्डी गैंग से हाथ मिलाने के बाद तो वह अंतरराष्ट्रीय तस्कर बन गया और विदेशों तक नेटवर्क फैला लिया। सात साल पहले गो-तस्करी में उतरे बंजारा की करीब 300 करोड़ संपत्ति जांच में सामने आई है। पुलिस अब हर पहलू पर जांच कर रही है। उसके आईएसआई से भी कनेक्शन मिले हैं। वहीं पुलिस ने अकबर बंजारा की मौत के बाद बड़ी कार्रवाइ करने की तैयारी कर ली है।

Akbar Banjara encounter:  Illegal property of Gotaskar Akbar Banjara will be confiscated by Meerut Police
अकबर बंजारा मुठभेड़ - फोटो : amar ujala

बड़ी कार्रवाई की तैयारी में पुलिस

अकबर बंजारा की अवैध संपत्ति जब्त करने के लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। सात साल में अकबर 300 करोड़ की संपत्ति का मालिक कैसे बन गया, इसकी कुंडली खंगाली जा रही है। अकबर के भाई शमीम की भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि अकबर ने अपनी संपत्ति भाइयों और परिवार के लोगों के नाम की हुई है। 
 

Akbar Banjara encounter:  Illegal property of Gotaskar Akbar Banjara will be confiscated by Meerut Police
अकबर बंजारा मुठभेड़ - फोटो : amar ujala

समुद्र के रास्ते दूसरे देशों में होती थी मीट की सप्लाई
फलावदा स्थित बंजारन मोहल्ला निवासी अकबर बंजारा और सलमान को असम पुलिस कस्टडी में कोकराझाल के पास 18 अप्रैल की रात 1:15 बजे उग्रवादी हमले में मारा गया। असम पुलिस ने खुलासा किया कि अकबर का पाकिस्तान की आईएसआई से कनेक्शन था। समुद्र के रास्ते से गोमांस की आपूर्ति बांग्लादेश समेत दूसरे देशों में होती थी। सात साल में अकबर बंजारा ने करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की। फलावदा, बहसूमा, शास्त्रीनगर, लिसाड़ीगेट बिजनौर और दिल्ली में उसकी संपत्ति की जानकारी पुलिस को मिली है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akbar Banjara encounter:  Illegal property of Gotaskar Akbar Banjara will be confiscated by Meerut Police
अकबर बंजारा मुठभेड़ - फोटो : amar ujala

भाई और परिवार के नाम की संपति
एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि गोतस्करी से अकबर बंजारा ने जो संपत्ति अर्जित की है, वह अपने भाइयों और परिवार के नाम भी की है। अकबर के दो भाई है, जिसमें एक जेल में है और दूसरा फलावदा में रहता है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। अवैध संपत्ति की जानकारी ली जा रही है।
 

विज्ञापन
Akbar Banjara encounter:  Illegal property of Gotaskar Akbar Banjara will be confiscated by Meerut Police
अकबर बंजारा मुठभेड़ - फोटो : amar ujala

काली कमाई को ऐसे ठिकाने लगाता था अकबर 
अंतराष्ट्रीय गोतस्कर अकबर बंजारा ने तीन साल पहले शास्त्रीनगर में आलीशन कोठी खरीदी, लिसाड़ीगेट में दो मार्केट बनाई, बिजनौर और बहसूमा में जमीन खरीदी है। वह 39 बीघा जमीन का बैनामा कराने की थी तैयारी में लगा हुआ था। वह अपनी काली कमाई का निवेश अधिकतर प्रॉपर्टी में करता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed