प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन कर देश को सौगात दी। दावा किया जा रहा है कि अब मेरठ से दिल्ली का सफर महज 45 मिनट में पूरा हो जाएगा। हालांकि यह आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया, सिर्फ ऐसा दावा किया जा रहा है। यह एक्सप्रेस-वे का पहला फेज है जो कि 14 लेन का है। सच्चाई जानने के लिए आगे पढ़ें...
Pics: दिल्ली से मेरठ आने में क्या वाकई 45 मिनट लगेंगे, जानिए सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि मेरठ से दिल्ली जाने में अभी तक करीब डेढ़ से दो घंटे लगते है, लेकिन अब लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी और बहुत कम समय में दिल्ली से मेरठ का सफर पूरा हो जाएगा। सच्चाई क्या है ये जानने के लिए नीचे क्लिक करें...
सच्चाई ये है कि इतने कम समय में ये दूरी तय करने के लिए अभी कुछ साल इंतजार करना होगा। करीब 82 किमी के इस दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के पूरे होने के बाद ये समय घटकर करीब 45 मिनट तक का हो जाएगा। लेकिन इस एक्सप्रेस वे का काम पूरा होने में काफी समय बाकी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को जिस रोड का उद्घाटन किया है वो इस एक्सप्रेस वे का पहला चरण है। अभी इसके तीन चरण बाकी हैं जिनपर काम चल रहा है।
एक नजर में कब पूरे होंगे बाकी चरण...
पहला चरण-- निजामुद्दीन ब्रिज से दिल्ली-यूपी बॉर्डर, 8.71 किमी। (काम पूरा, मई 2018) 14 लेन।
दूसरा चरण -- दिल्ली-यूपी बॉर्डर से डासना, 19.28 किमी। (टारगेट - मई 2020) 14 लेन।
तीसरा चरण -- डासना से हापुड़, 22.27 किमी। (टारगेट - जून, 2019) 6 लेन+ 2 सर्विस रोड।
चौथा चरण -- हापुड़ से मेरठ, 31.77 किमी। (टारगेट - जमीन अधिग्रहण पूरा होने के 18 महीने बाद) 6 लेन।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/