फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तर प्रदेश के इस हाइवे पर ट्रायल हुआ शुरू, भगवा रंग में रंगा टोल प्लाजा, देखें तस्वीरें

Wed, 20 Jun 2018 11:37 AM IST
जगेंद्र उज्ज्वल, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
जगेंद्र उज्ज्वल, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 20 Jun 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
PHOTOS: Trials started at State Highway 59 and Saffron toll plaza
भगवा रंग में रंगा टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार की कैबिनेट की मंजूरी के बाद मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाइवे-59 पर जिले के रोहाना खुर्द में बने और भगवा रंग में रंगे टोल प्लाजा पर टोल टैक्स वसूली का ट्रायल प्रारंभ हो गया है। उप्र राज्य राजमार्ग प्राधिकरण और देवबंद हाइवे प्राईवेट लिमिटेड द्वारा तैयार फोर लेन पर वाहनों से पथकर लिए जाने की सूची चस्पा कर दी गई है। टोल अथॉरिटी को प्रदेश सरकार के नोटिफिकेशन का इंतजार है। एक-दो दिन में निर्धारित टोल टैक्स अदा करने के बाद ही उच्च श्रेणी के निर्मित हाइवे पर वाहन दौड़ पाएंगे।

PHOTOS: Trials started at State Highway 59 and Saffron toll plaza
भगवा रंग में रंगा टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाइवे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। तत्कालीन अखिलेश सरकार में इस राज्यमार्ग को मंजूरी मिली थी। मार्च 2016 से प्रारंभ हुए निर्माण कार्य को पूरा करने की अवधि 18 जून 2018 है। स्वामी कल्याणदेव राजकीय आयुर्वेदिक  कॉलेज रामपुर के तिराहे से सहारनपुर जिले के गांगलहेड़ी स्थित ज्योतिबाफूले चौक तक फोर लेन मार्ग की लंबाई 52.887 किलोमीटर है। उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण के साथ मिल कर देवबंद हाईवे प्राईवेट लिमिटेड ने 752.88 करोड़ के बजट में यह परियोजना पूरी की है।

PHOTOS: Trials started at State Highway 59 and Saffron toll plaza
भगवा रंग में रंगा टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला

पीपी माडल में बनाए गए स्टेट हाइवे में लखनऊ के एप्को ग्रुप की सहभागिता है। देवबंद हाइवे प्राईवेट लिमिटेड कंपनी एप्को से ही जुड़ी है। हाइवे की तैयारी अंतिम चरण में है, जिसको बनाने में 27 माह लग चुके हैं। योगी सरकार की कैबिनेट ने फोर लेन हाइवे पर टोल टैक्स वसूली को 12 जून को मंजूरी दे दी है।  बृहस्पतिवार से जिले के रोहाना खुर्द में बने टोल प्लाजा पर पथकर वसूली के लिए ट्रायल प्रारंभ हो गया। टोल प्लाजा पर आने और जाने वाले वाहनों के लिए चार-चार लेन बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
PHOTOS: Trials started at State Highway 59 and Saffron toll plaza
भगवा रंग में रंगा टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार से हुए करार के आधार पर निर्माणकर्ता एप्को कंपनी 23 साल तक इस स्टेट हाइवे पर टोल टैक्स वसूल करेंगी। पूरे राज्यमार्ग का विकास और रखरखाव इसी कंपनी के जिम्मे रहेगा। टोल प्लाजा के टैक्स वसूली केंद्रों पर वाहनों से पथकर वसूली की सूची लगा दी गई है। हालांकि सरकार के नोटिफिकेशन का इंतजार है।

विज्ञापन
PHOTOS: Trials started at State Highway 59 and Saffron toll plaza
भगवा रंग में रंगा टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला

एक-दो दिन में अधिसूचना मिलते ही फोर लेन पर वाहनों को दौड़ने से पहले टैक्स अदा करना पड़ेगा। मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे से रोहाना खुर्द टोल प्लाजा की दूरी 8.8 किलोमीटर है। आधुनिक तरीके से बनाए गए टोल प्लाजा पर सुरक्षाकर्मियों और अन्य स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। यहां पौधरोपण के साथ हाईमास्क लाईटें लगा दी गई है। वाहन चालकों के नियमों के लिए सफेद और पीली पट्टी को बनाने में कर्मचारी लगे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed