ईद अब 16 जून को होगी। वहीं घरों में ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। महिलाएं शीर और सूखे नाश्ते व पकवानों की तैयारी में जुटी हैं। बिरयानी और कबाब के लिए गरम मसाला तैयार हो रहा है। सब्जियों की कटिंग का काम भी जोरों पर है। मेहमानों के स्वागत के लिए घर की सफाई हो रही है। वहीं युवतियां ब्यूटी पार्लर से लेकर सूट और नए ड्रेस की तैयारी में जुटी हैं। हाथों में मेहंदी लगाई जा रही है। ईदी के रूप में देने वाले उपहारों की पैकिंग हो रही है। युवतियों ने शीर को नया स्वाद देने की योजना बनाई है। ताकि मेहमानों को कुछ नया परोस सकें। वहीं होटलों व रेस्टोरेंट्स में भी ईद के जश्न के लिए खास मेन्यू डिजायन किया गया है। आगे देखिए तस्वीरें...
Pics: ईद पर चखें शीरमाल लच्छा और मटन बिरयानी का स्वाद, इस शहर में आपको हर कुछ मिलेगा खास
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Fri, 15 Jun 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
रेस्टोरेंट्स में विशेष तैयारी
सोया सींक कबाब होंगे खास
विज्ञापन
विज्ञापन