मेरठ में पहले धर्मांतरण फिर युवती से कोर्ट मैरिज करने की कोशिश को बजरंग दल ने लव जिहाद बताकर हंगामा कर दिया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिस से मारपीट और अधिवक्ता भी आपस में भिड़े। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर पुलिस अफसर भी जोखिम लेने के मूड में नहीं दिखे। यह प्रकरण तूल न पकड़े, इसलिए सिविल लाइन पुलिस ने बुधवार देर रात युगल को कस्टडी में फरीदाबाद रवाना कर दिया।
तस्वीरें: लव जिहाद का शोर... पहले धर्मांतरण फिर कोर्ट मैरिज की कोशिश, बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्पेक्टर सिविल लाइन धीरज शुक्ला के अनुसार युवती के परिजन रात करीब 9 बजे कंकरखेड़ा थाने पहुंचे। शादाब उर्फ सद्दाम हुसैन के खिलाफ युवती के परिजनों ने फरीदाबाद थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। शादाब मेरठ में छात्रा को लेकर आया था। इस संबंध में मुकदमा फरीदाबाद में दर्ज है। युवती के वहीं बयान दर्ज होंगे। वहीं से शादाब पर कार्रवाई होगी।
बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक बलराज डूंगर ने बताया कि छात्रा को जानबूझकर बुर्के में लाया गया। ताकि कोई उस पर शक न करे। धार्मिक स्थल से लेकर कचहरी तक सद्दाम के साथियों का जाल बिछा हुआ था। यह मामला सीधा-सीधा लव जिहाद का था। जिसकी शिकायत वह पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों से करेंगे।
आरोपी सद्दाम मेरठ में छात्रा को पूरी प्लानिंग के साथ लेकर आया था। छात्रा को लाने से पहले उसके दोस्तों ने पूरी तैयारी करा रखी थी। सद्दाम मंगलवार रात युवती को लेकर मेरठ में अपने दोस्त के घर पहुंचा था और सुबह धार्मिक स्थल गया था। छात्रा ने बताया कि उसकी मौसी महिला दरोगा है। जिसकी पोस्टिंग मेरठ में है।
एसओ महिला थाना नेहा चौहान के मुताबिक युवती ने बताया कि धार्मिक स्थल में दो मौलवी मिले। उन्होंने पूछा था कि क्या तुमको मुस्लिम धर्म यह धर्म कबूल है। जिस पर छात्रा ने कबूल भी करना बताया। मौलवी ने निकाह कबूल कराया। यह प्रक्रिया करीब एक घंटे चली। सद्दाम का दोस्त वकील के चैंबर में ले गया। वहां बखेड़ा हो गया।