बागपत में दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर रोज ट्रेन यात्री अपनी जिंदगी को दांव पर लगा रहे हैं। चलती ट्रेन में चढ़ने और उतरने का चलन सा बन गया है। इससे कई बार हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन यात्री समझने के लिए तैयार नहीं है।
2 of 6
लापरवाही से जिंदगी को दांव पर लगा रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के आने और जाने के दौरान लोग जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ते हैं और हादसे को न्योता देते हैं। रेलवे ने कई बार जागरूकता अभियान चलाया, लेकिन लोग समझने के लिए तैयार नहीं है। राकेश सिंह, अश्वनी, अमित कुमार ने बताया कि बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर लोग जान जोखिम में डालकर ट्रेनों को पकड़ते हैं और चलती ट्रेनों से उतरते हैं। उधर, स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने कहा कि यात्रियों को चलती ट्रेन में न चढ़ने और न उतरने के लिए जागरूक किया जाता है।
3 of 6
लापरवाही से जिंदगी को दांव पर लगा रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
यात्रियों को खुद जागरूक होना चाहिए
कस्बा निवासी अनिल ने कहा जब तक लोग खुद जागरूक नहीं होंगे, तब तक कोई अभियान सफल नहीं होगा। आए दिन हादसे होते रहते हैं, इसके प्रति लोगों को जागरूक होना होगा।
4 of 6
लापरवाही से जिंदगी को दांव पर लगा रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
ब्रिजेश का कहना है कि चलती ट्रेन में चढ़ने और उतने वालों के खिलाफ रेलवे विभाग जब तक जुर्माने की कार्रवाई नहीं करेगा, तब हादसों पर अंकुश नहीं लग सकता।
5 of 6
लापरवाही से जिंदगी को दांव पर लगा रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
मुकेश रुहेला का कहना है कि जब ट्रेन आए तब पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहनी चाहिए। जो चलती ट्रेन में चढ़े और उतरे तुरंत पर उस पर कार्रवाई करें। तभी लोग जागरूक होंगे।