फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ के आनंद अस्पताल में ऑक्सीजन का संकट, आफत में आई सौ मरीजों की जान, दूसरे अस्पतालों से मंगाए गए सिलिंडर

Sun, 09 May 2021 12:19 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 09 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Oxygen runs out in Anand hospital of Meerut, patients are in a state of disarray
ऑक्सीजन प्लांट पर अपनी बारी का इंतजार करते तीमारदार - फोटो : amar ujala
 मेरठ में गढ़ रोड स्थित आनंद अस्पताल में शनिवार शाम पौने पांच बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां ऑक्सीजन खत्म हो गई। इसके चलते अस्पताल में भर्ती 100 से ज्यादा मरीजों की सांसे फूलने लगीं। कुछ परिजन खुद इंतजाम करने में जुट गए। हालांकि अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया। मेडिकल और संतोष अस्पताल से ऑक्सीजन मंगवाकर व्यवस्था कर ली गई, तब मरीजों और तीमारदारों को राहत मिली।


 
Oxygen runs out in Anand hospital of Meerut, patients are in a state of disarray
ऑक्सीजन सिंलिंडर लेकर जाता युवक - फोटो : amar ujala
ऑक्सीजन खत्म होने की स्थिति में एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज से 10, संतोष अस्पताल से चार, एंबुलेंस वाहनों से दो ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था की गई। इस दौरान करीब 45 मिनट तक हड़कंप मचा रहा। आनंद अस्पताल के मैनेजर मुनीष  पंडित ने बताया कि अस्पताल की तरफ से 125 सिलिंडर भरवाने के लिए दिए गए थे, लेकिन 10 ही सिलिंडर आ पाए। इस वजह से दिक्कत हुई। मगर समय रहते व्यवस्था कर दी गई। 

 
Oxygen runs out in Anand hospital of Meerut, patients are in a state of disarray
मेरठ में आॅक्सीजन का संकट - फोटो : amar ujala
इससे पहले भी ऑक्सीजन की कमी को लेकर न्यूटिमा, केएमसी, लोकप्रिय, मेडिकल कॉलेज और संतोष सहित अन्य अस्पतालों में हाहाकार मच चुका है। मरीज एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल शिफ्ट भी कराए गए हैं। प्रशासन ऑक्सीजन की व्यवस्था को दुरुस्त करने के तमाम दावे कर रहा है, मगर अब तक हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Oxygen runs out in Anand hospital of Meerut, patients are in a state of disarray
ऑक्सीजन के लिए तरसती गर्भवती महिला - फोटो : amar ujala
आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं तो गर्भवती ऑक्सीजन को तरसती रही 
मेरठ में कोरोना संक्रमित 8 माह की गर्भवती दो दिन से ऑक्सीजन के लिए तड़प रही है। आरटीपीसीआर रिपोर्ट न होने के कारण तीमारदारों को ऑक्सीजन नहीं मिली। महिला के देवर दानिश मलिक ने बताया शनिवार देर शाम मुजफ्फरनगर से ऑक्सीजन मंगवाई गई। 
 
विज्ञापन
Oxygen runs out in Anand hospital of Meerut, patients are in a state of disarray
मेरठ में ऑक्सीजन का संकट - फोटो : amar ujala
पीड़ित ने बताया कि उसकी भाभी शीबा को किसी भी अस्पताल ने भर्ती नहीं किया है। मजबूरन मवाना में ही होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। गर्भवती का ऑक्सीजन स्तर लगातार गिर रहा है। बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के वह सांस नहीं ले पा रही, इसलिए ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत थी। पिछले 2 दिनों से सिलेंडर नहीं भर पाया है इसकी वजह से बैकअप भी खत्म हो गया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed