किसान दिलों की धड़कन रहे चौधरी अजित सिंह का कोरोना से हारकर असमय दुनिया से चले जाने पर उनके अनुयायी अभी भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। कोरोना प्रोटोकॉल और कर्फ्यू के चलते अपने चहेते नेता के अंतिम दर्शन नहीं कर पाने की टीस उनके दिल में ही रह गई।
2 of 5
चौधरी अजित सिंह
- फोटो : amar ujala
किसानों का कहना है कि उन्हें इस बात का ताउम्र अफसोस रहेगा कि वह अपने रहनुमा के आखिरी दर्शन भी नहीं कर सके। उनकी मांग है कि कम से कम सरकार चौधरी साहब की अस्थि विसर्जन यात्रा निकालकर किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का मौका दें। वे अस्थि कलश पर ही श्रद्धासुमन अर्पित कर अपने आपको धन्य समझ लेंगे।
3 of 5
रालोद प्रमुख अजित सिंह, RLD chief Ajit Singh
- फोटो : amar ujala
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का गुरुवार सुबह छह बजे गुरुग्राम के अस्पताल में निधन हो गया था। कोविड-19 प्रोटोकॉल के चलते गुरुग्राम के ही एक श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सामान्य हालात होते तो लाखों की भीड़ अपने चहेते नेता के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली कूच कर जाती। लेकिन उनके बेटे जयंत चौधरी की अपील पर सभी ने अपने गांव और घरों से ही उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि तो दे दी, लेकिन अंतिम दर्शन न करने की टीस दिल में कील की तरह चुभ रही है।
4 of 5
चौधरी अजित सिंह और डॉ. संजीव बालियान
- फोटो : अमर उजाला
लोइया गांव निवासी प्रताप गुर्जर ईकड़ी गांव निवासी पूर्व प्रधान सोहित त्यागी का कहना है कि कोरोना कर्फ्यू के चलते समर्थक अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन तो नहीं कर सके, लेकिन सरकार उनकी अस्थियों के ही दर्शन करा दे तो वे धन्य हो जाएंगे।
5 of 5
चौधरी अजित सिंह
- फोटो : अमर उजाला
उधर, छुर गांव के पूर्व प्रधान ऋषिपाल सिंह, जवाहर सिंह जिटोली, चिंदौडी निवासी बलवान सिंह जाखड़, रामपाल बहजादका और गांव उकसिया निवासी धूम सिंह गुर्जर ने भी रुधें गले से कहा कि उन्हें ताउम्र हरदिल अजित नेता के अंतिम दर्शन नहीं करने का मलाल रहेगा। सरकार कोरोना संक्रमण से हालात सामान्य होने पर उनकी अस्थि विसर्जन यात्रा निकालकर किसानों को उनके अंतिम दर्शन का मौका दे। किसान अस्थि कलश में ही अपने प्रिय नेता पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करके कृतार्थ हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें
. बेबसी: तड़प-तड़कर दम तोड़ रहे मरीज, ऑक्सीजन की कमी से तीन की मौत, अपनों के लिए भटक रहे परिजन
. मेरठ: मेडिकल कॉलेज में फिर सामने आई बड़ी लापरवाही, कोविड वार्ड से लापता हुए बुजुर्ग पिता, बेटी ने सीएम योगी से लगाई गुहार