फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खबर का असर: रामलीला के मंच पर अश्लील डांस का मामला, कमेटी प्रधान समेत छह को नोटिस

Thu, 22 Sep 2022 03:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 22 Sep 2022 03:58 PM IST
विज्ञापन
Notice to six including committee head in the Case of obscene dance on the stage of Ramlila
रामलीला में अश्लील डांस रोकने की मांग - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रामलीला मंच पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चरित्र से सीख लेने के बजाय अश्लील डांस कराया जा रहा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने रामलीला कमेटी के प्रधान सहित छह लोगों को नोटिस जारी किया है। 



सोशल मीडिया पर ऐसी कई वीडियो वायरल हो रही हैं, जो जिले के हल्दौर, फीना, स्योहारा समेत अन्य कई जगहों की बताई जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर इन सबके बावजूद पुलिस और प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं। आरोप तो यहां तक हैं कि कुछ राजनीतिक लोगों के हस्तक्षेप के कारण अफसर कुछ नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन जब किरकिरी शुरू हुई तो इस पर कार्रवाई की गई है। स्योहारा नगर में आयोजित आदर्श रामलीला कमेटी में तीन दिन पहले हुए अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसका संज्ञान लेते हुए रामलीला कमेटी के आयोजकों को थाने बुलाकर भविष्य में पुनरावृत्ती न करने की चेतावनी के साथ नोटिस दिया गया है। रामलीला मंच पर हो रहे अश्लील डांस की समाज के बुद्धिजीवियों ने भी कड़े शब्दों में निंदा की है।

Notice to six including committee head in the Case of obscene dance on the stage of Ramlila
रामलीला के मंच पर अश्लील डांस - फोटो : अमर उजाला

रामलीला कमेटी के प्रधान मोंटी बंसल ने कहा कि रामलीला के मंच पर कोई अश्लील डांस नहीं कराया गया। सभी कलाकार लड़के हैं, लड़के ही नृत्य-गीत करते है। वहीं थाना प्रभारी मानचंद का कहना है कि रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को नोटिस देकर भविष्य में इस तरह के अश्लील डांस न कराने की चेतावनी दी गई है। 

Notice to six including committee head in the Case of obscene dance on the stage of Ramlila
रामलीला के मंच पर अश्लील डांस - फोटो : अमर उजाला

ऐसे आयोजनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुशवाहा ने कहा कि रामलीला मंचन के माध्यम से बच्चों को मर्यादा पुरुषोत्तम राम के पद चिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया जाता है। लेकिन रामलील के मंच पर अश्लील डांस समाज के हित में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Notice to six including committee head in the Case of obscene dance on the stage of Ramlila
रामलीला के मंच पर अश्लील डांस - फोटो : अमर उजाला

व्यवसायी नीरज अग्रवाल ने बताया कि रामलीला मंचन का मतलब भगवान राम के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करना है। इस तरह के आयोजन रामलीलाओं की मर्यादा को भंग करते हैं, इन पर सख्ती से प्रतिबंध लगना चाहिए।

विज्ञापन
Notice to six including committee head in the Case of obscene dance on the stage of Ramlila
धर्म सिंह मार्छाल, एएसपी पूर्वी - फोटो : अमर उजाला

रामलीला मंचन में चल रहे अश्लील डांस के वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई गई, जिसके बाद प्रधान समेत रामलीला कमेटी के छह लोगों को नोटिस दिए गए हैं। कहीं भी रामलीला मंचन में इस तरह का भोंडा डांस नहीं होगा। यदि क्षेत्र में कहीं भी अश्लील डांस का आयोजन पाया जाता है तो कमेटी आयोजकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। -धर्म सिंह मार्छाल, एएसपी पूर्वी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed