फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाहिद हसन प्रकरण में धरने की नहीं मिली अनुमति, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार

Sun, 15 Sep 2019 03:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/कैराना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/कैराना Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 15 Sep 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
No Permission to protest in Nahid Hassan case, administration ready to deal with any situation
कैराना में धरने को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन - फोटो : अमर उजाला
कैराना में प्रशासन द्वारा धरने की अनुमति न मिलने के बावजूद सपा विधायक नाहिद हसन पक्ष द्वारा धरना दिए जाने की तैयारियों के चलते पुलिस प्रशासन ने कैराना में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जिले में पांच कंपनी पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स बुलाकर कैराना में तैनात कर दी गई है। 

यह भी पढ़ें: नाहिद हसन प्रकरण: गुपचुप तरीके से धरने की तैयारी, नरेश टिकैत से मिलीं पूर्व सांसद तबस्सुम

No Permission to protest in Nahid Hassan case, administration ready to deal with any situation
कैराना में धरने को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन - फोटो : अमर उजाला
रविवार को एसपी शामली अजय कुमार ने कैराना के पब्लिक इंटर कॉलेज में पुलिस और पैरामिलेट्री फोर्स की ब्रीफिंग ली। एसपी ने बताया कि कैराना का इतिहास रंगदारी मांगने का इतिहास रहा है। पुलिस प्रशासन का माहौल खराब नहीं होने देगा।

सुरक्षा के लिहाज से कैराना को चार जोन में बांटकर पुलिस फोर्स लगाया जाएगा। हरियाणा के करनाल और पानीपत के अलावा सहारनपुर बागपत और मुजफ्फरनगर से सटी सीमाओं पर बैरियर लगाकर पुलिस और पीएसी तैनात की जाएगी। धरने प्रदर्शन के लिए किसी को भी घुसने की अनुमति नहीं होगी। 

No Permission to protest in Nahid Hassan case, administration ready to deal with any situation
कैराना में धरने को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि अभी-अभी चर्चा हुई कि विधायक पक्ष द्वारा कल का धरना स्थगित कर दिया गया है लेकिन एसपी ने कहा कि अभी तक उन्हें इस संबंध में कोई अधिकृत सूचना नहीं मिली है यदि उनकी तरफ से धरना स्थगित करने की अधिकृत सूचना आती है तो पुलिस प्रशासन भी पुलिस और पैरा मिलिट्री को ड्यूटी स्थल पर नहीं भेजेगा लेकिन फोर्स कैराना में ही रहेगी।

यह भी पढ़ें: सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गाड़ी के कागजात मांगने पर एसडीएम से की थी अभद्रता
विज्ञापन
विज्ञापन
No Permission to protest in Nahid Hassan case, administration ready to deal with any situation
कैराना में फ्लैग मार्च करते पुलिस के जवान - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि विपक्ष गुपचुप तरीके से धरना प्रदर्शन की तैयार में जुटा हुआ है। पूर्व सांसद तब्बसुम हसन ने इस संबंध में सिसौली जाकर नरेश टिकैत से मुलाकात की। वहीं पुलिस और पैरामिलट्री फोर्स द्वारा कैराना कस्बे में फ्लैग मार्च किया जा रहा है।
विज्ञापन
No Permission to protest in Nahid Hassan case, administration ready to deal with any situation
कैराना में धरने को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन - फोटो : अमर उजाला
ये था मामला
सोमवार को झिंझाना रोड पर एसडीएम और सीओ द्वारा गाड़ी के कागजात मांगने के लेकर कैराना विधायक नाहिद हसन और एसडीएम के बीच हॉक टॉक हो गई थी। इसकी वीडियो वायरल हुई थी। एसपी ने मामले की जांच एएसपी को दी थी। इस प्रकरण में पुलिस ने नाहिद हसन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed