गंगा की शांत लहरों के बीच अचानक उठी चीख-पुकार ने मखदुमपुर गंगा घाट का सन्नाटा तोड़ दिया। कुछ ही पलों में खुशी से भरी एक शाम मातम में बदल गई। चार किशोर नदी की तेज धारा में समा गए और पीछे रह गईं उनके परिजनों की सिसकियां, उम्मीद और इंतजार। घटना के बाद प्रशासन से लेकर एनडीआरएफ तक ने कई किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन हर गुजरते पल के साथ बेचैनी बढ़ती चली गई।
गंगा में डूबे चार भाई: NDRF ने संभाली कमान, पांच किमी में सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:19 PM IST
सार
मेरठ के हस्तिनापुर स्थित मखदुमपुर गंगा घाट पर डूबे चार किशोरों की तलाश में एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया। घटनास्थल से पांच किलोमीटर तक गंगा में तलाशी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन