नमो भारत कॉरिडोर पर यात्रा को और अधिक सुरक्षित, स्थिर और विश्वसनीय बनाने के लिए एनसीआरटीसी ने हाई-स्पीड कैटेनरी मेंटेनेंस व्हीकल (सीएमवी) को अपनी फ्लीट में शामिल कर लिया है। यह आधुनिक वाहन 82 किमी लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर ओवरहेड पावर सप्लाई सिस्टम की नियमित जांच, निरीक्षण और मरम्मत करेगा। इससे कॉरिडोर में किसी प्रकार की रुकावट या तकनीकी बाधा की संभावना और कम होगी।
Meerut: नमो भारत कॉरिडोर में हाई-टेक मेंटेनेंस की तैयारी, NCRTC की फ्लीट में जुड़ा हाई-स्पीड कैटेनरी व्हीकल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:28 AM IST
सार
एनसीआरटीसी ने नमो भारत कॉरिडोर की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए हाई-स्पीड कैटेनरी मेंटेनेंस व्हीकल शामिल किया है। यह वाहन ओवरहेड पावर सप्लाई सिस्टम की तेज व सटीक जांच और मरम्मत में सक्षम है। इससे यात्रियों को और अधिक सुरक्षित तथा समयबद्ध सेवा सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन