फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन 4.0 में मिली छूट तो बेकाबू हुई भीड़, बाजार में उड़ी नियमों की धज्जियां, तस्वीरों में देखें दिन भर का हाल

Thu, 28 May 2020 07:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 May 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh Lockdown 4.0 Latest News Update Today, crowds of people gathered in the markets after opening of all shops in district
बाजारों में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में जिसकी आशंका थी वैसा ही हुआ। लॉकडाउन 4.0 में सभी तरह की दुकानें खोलने के आदेश के बाद भीड़ बेकाबू हो गई। सोशल डिस्टेंसिंग एवं अन्य एहतियात को दरकिनार कर लोग सड़कों पर उमड़ पड़े। कई स्थानों पर दिन भर जाम के हालात रहे। तस्वीरों में देखें दिन भर का हाल-

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh Lockdown 4.0 Latest News Update Today, crowds of people gathered in the markets after opening of all shops in district
बेकाबू हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन ने मंगलवार से सभी तरह की दुकानें खोलने की सुबह सात से शाम चार बजे तक अनुमति दे दी थी। बृहस्पतिवार को पूरा बाजार खुल गया। मिठाई, चाट-पकौड़ी, कपड़ा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, राशन, बिजली, कंप्यूटर, फोटोस्टेट एवं फोटो स्टूडियो, गिफ्ट सेंटर समेत सभी प्रकार की दुकानें खुलीं।

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh Lockdown 4.0 Latest News Update Today, crowds of people gathered in the markets after opening of all shops in district
बाजार में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वहीं भगत सिंह रोड, रुड़की रोड पर नावल्टी चौक, अहिल्याबाई चौक, अंसारी रोड, मालवीय चौक, कोर्ट रोड, एसडी मार्केट रोड पर जबरदस्त भीड़ रही। इनमें से कई मार्गों पर तो दिन भर जाम जैसे हालात बने रहे। लोग सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना से बचाव के लिए अन्य जरूरी उपाय तक भूल गए। भगत सिंह रोड, एसडी मार्केट समेत अन्य कई बाजारों की तंग गलियों में लोग दुकानों पर जुटे रहे। शाम चार बजे दुकानें बंद होनी हो गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh Lockdown 4.0 Latest News Update Today, crowds of people gathered in the markets after opening of all shops in district
बाजार में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सैलून खुलवाने के लिए डीएम से मिले संचालक 
सैलून एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे से मुलाकात कर सैलून, ब्यूटी पॉर्लर आदि खुलवाने की मांग की। उन्होंने प्रार्थना पत्र में कहा है कि लॉकडाउन के दौरान सैलून बंद होने से आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घर खर्च चलना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh Lockdown 4.0 Latest News Update Today, crowds of people gathered in the markets after opening of all shops in district
बाजार में दिखी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने जरूरी सावधानियों का पालन करते हुए सैलून एवं ब्यूटी पॉर्लर खुलवाने की अनुमति मांगी है। प्रार्थना पत्र देने वालों में मोहम्मद वसीम, अब्दुल सादिक, हसीन, आरिफ, विपिन, महबूब और सलमान आदि शामिल रहे। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed