फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Murder: आखिर कौन था वो परिचित? जिसके लिए सुनीता ने खोला दरवाजा, बेटे से हुई थी आखिरी बार बात

Tue, 25 Jun 2024 04:23 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 25 Jun 2024 04:23 PM IST
विज्ञापन
Police very close to Sunita murder case, CCTV footage being scrutinised, acquaintance under suspicion
सुनीता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर में सुनीता मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस अब कातिल के आने के समय की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हत्या के बाद वो मुंह पर कपड़ा लपेटकर जाते हुए नजर आ रहा है। पहले वह किस तरफ से आया इसको लेकर वर्कआउट किया जा रहा है।



वहीं, सुनीता मिश्रा की हत्या में एक बात साफ हो गई है कि कातिल उसका परिचित ही था। रात को 12 बजे दरवाजे पर दस्तक दिए जाने के बाद सुनीता मिश्रा ने खुद गेट खोल दिया। इससे साफ है कि वो कातिल को अच्छी तरह से जानती थीं।

Police very close to Sunita murder case, CCTV footage being scrutinised, acquaintance under suspicion
सुनीता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

मूलरूप से सुल्तानपुर जिले के अमाऊ जासरपुर गांव निवासी राधेश्याम मिश्रा ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर की गली नंबर दो में रहते हैं। राधेश्याम बागपत रोड स्थित कैलाश अस्पताल में ओटी टेक्नीशियन हैं। शुक्रवार रात को राधेश्याम की पत्नी सुनीता मिश्रा घर पर थीं। पति अस्पताल में ड्यूटी पर थे।

Police very close to Sunita murder case, CCTV footage being scrutinised, acquaintance under suspicion
सुनीता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

शनिवार सुबह राधेश्याम घर पहुंचे तो गेट खुला हुआ था। भीतर सुनीता का शव पड़ा हुआ था। दांयी तरफ कनपटी पर गोली लगी थी। राधेश्याम की लाइसेंसी रिवाल्वर सुनीता के हाथ में रखी हुई थी। सिर पर भी चोट का निशान था। घर से बुलेट बाइक गायब थी।

पुलिस को कातिल कुछ दूर ले जाने के बाद सड़क पर खड़ी करके पैदल चला गया था। मेट्रो प्लाजा के पास से वो ई-रिक्शा में बैठा और डेढ़ बजे के करीब भैंसाली बस अड्डे पहुंच गया। इसकेे बाद उसकी लोकेशन नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police very close to Sunita murder case, CCTV footage being scrutinised, acquaintance under suspicion
सुनीता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

बेहद प्लानिंग से रची गई हत्या की साजिश
सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट हुआ कि रात को 12 बजे एक कातिल मुंह पर कपड़ा बांधे हुए आया और कुछ देर तक इधर-उधर घूमता रहा। सुनीता मिश्रा ने कातिल के गेट पर पहुंचने के बाद खुद गेट खोला। यानी, वो कातिल की आवाज को पहचानती थी। इसी का कातिल ने फायदा उठाया। सुनीता की मोबाइल पर पति से रात साढ़े आठ बजे बात हुई।

इसके बाद उसके मोबाइल पर कोई कॉल नहीं आई। मोबाइल कातिल साथ ले गया। यानी मोबाइल में भी कोई सुराग हो सकता है। हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास करना। इन तमाम बातों से साफ है कि कोई बेहद करीबी था जिसने हत्याकांड को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Police very close to Sunita murder case, CCTV footage being scrutinised, acquaintance under suspicion
सुनीता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि हत्यारे को घर के बारे में पूरी जानकारी थी। लाइसेंसी रिवाल्वर कहां रखी है। घर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गया। कई एंगल पर जांच चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed