फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Murder: शूटर सनी ने इशारा मिलते ही तीरथ सिंह को मारी थी गोली, पूर्व प्रधान ने रची थी साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 11 Jan 2024 01:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 11 Jan 2024 01:20 PM IST
सार

हसितनापुर थानाक्षेत्र के गांव किशनपुर में हुई तीरथ सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन
Murder: Shooter Sunny shot Tirath Singh on the advice of former head, two accused arrested
तीरथ सिंह हत्याकांड - फोटो : Amar Ujala

हस्तिनापुर थानाक्षेत्र के गांव किशनपुर में शनिवार रात हुई तीरथ सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि पूर्व प्रधान सज्जन सिंह ने तीरथ सिंह की मौत की साजिश रची थी। उसके कहने पर ही शूटर सन्नी ने उन्हें गोली मारी थी।

Murder: Shooter Sunny shot Tirath Singh on the advice of former head, two accused arrested
तीरथ सिंह हत्याकांड - फोटो : Amar Ujala

थाना प्रभारी विजय बहादुर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नामजद आरोपी कुलदीप उर्फ मकड़ी पुत्र संतोक सिंह, आरोपी परमजीत उर्फ गुल्ला पुत्र छग्गन सिंह निवासी लतीफपुर ने बताया कि गांव के ही मनप्रीत उर्फ सन्नी ने तीरथ को मारने के लिए कहा था। इसके बदले उन्हें पैसे भी दिए गए थे। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधान सज्जन सिंह, वर्तमान प्रधान दिलदार सिंह से चुनावी रंजिश रखता था। दिलदार सिंह तीरथ सिंह का साला है। 

सहयोगी रहा मनप्रीत उर्फ सन्नी चुनाव के बाद किसी बात पर दिलदार के खिलाफ हो गया था। इसका फायदा पूर्व प्रधान सज्जन सिंह ने उठाया। सन्नी को दिलदार के खिलाफ इस्तेमाल किया। कुछ रुपयों का लालच देकर दिलदार को चुनाव जिताने वाले उसके जीजा तीरथ सिंह को मारने की योजना बनाई। इस पर सन्नी भी दिलदार से बदला लेने के लिए तैयार हो गया।

Murder: Shooter Sunny shot Tirath Singh on the advice of former head, two accused arrested
तीरथ सिंह हत्याकांड - फोटो : Amar Ujala

सन्नी ने इस योजना में अपने साथ कुलदीप उर्फ मकड़ी, परमजीत उर्फ गुल्ला को भी रुपयों का लालच देकर अपने साथ कर लिया। वह किशनपुर गांव में जाकर तीरथ सिंह की रेकी करने लगे। जैसे ही वह ससुराल से लौटा तो मौके पाकर सन्नी ने उसे गोली मार दी। मकड़ी बाइक लेकर गांव के बाहर खड़ा था। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Murder: Shooter Sunny shot Tirath Singh on the advice of former head, two accused arrested
तीरथ सिंह हत्याकांड - फोटो : Amar Ujala

थाना प्रभारी विजय बहादुर ने बताया कि साजिशकर्ता पूर्व प्रधान सज्जन सिंह है। तीरथ सिंह को गोली मारने वाला शूटर सन्नी है। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने कुलदीप उर्फ मकड़ी व परमजीत उर्फ गुल्ला को गिरफ्तार किया है।  


 
विज्ञापन
Murder: Shooter Sunny shot Tirath Singh on the advice of former head, two accused arrested
तीरथ सिंह हत्याकांड - फोटो : Amar Ujala

गिरफ्तारी की मांग के लिए दिया धरना
बुधवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने थाने पर धरना दिया। पुलिस ने दो लोगों की गिरफ्तारी दिखाते हुए तथा अन्य को भी जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed