फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक हादसा: टक्कर लगते ही बाइक से नीचे गिरी महिला, ऊपर से गुजरा ओवरलोडेड ट्रक, तड़पकर दम तोड़ा

Tue, 09 Jan 2024 02:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Jan 2024 02:23 PM IST
विज्ञापन
Tragic accident: Woman fell down from bike after collision, overloaded truck passed over her, dies
महिला का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

मेरठ से सटे हस्तिनापुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत से कोहराम मच गया। यहां ओवरलोडेड ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे हैं।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह दबखेड़ी निवासी बिरो (32) पत्नी सोमनाथ, हरदे के साथ परिवार के ही रिंकू की मोटरसाइकिल पर सवार होकर गन्ना छिलाई के लिए जा रहे थे।

Tragic accident: Woman fell down from bike after collision, overloaded truck passed over her, dies
महिला की सड़क हादसे में मौत - फोटो : Amar Ujala

बताया गया कि हसापुर गांव के समीप से बन रहे गंगा के तटबंध पर भरतपुर, राजस्थान से पत्थर लेकर ट्रक जा रहा था। गांव के समीप पहुंचने पर दबखेड़ी निवासी मोटरसाइकिल चालक रिंकू ओवरलोड ट्रक को ओवरटेक करने लगा, जिसमें मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर पड़ी।

Tragic accident: Woman fell down from bike after collision, overloaded truck passed over her, dies
महिला की सड़क हादसे में मौत - फोटो : Amar Ujala
बताया गया कि बाइकसवार दो लोग तो साइड में जा गिरे जबकि बीरो ट्रक के पहिए की ओर जा गिरी। ओवरलोड ट्रक का पहिया उसके ऊपर से निकल गया, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस बात की खबर मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने ट्रक और चालक को अपने कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक को कंडक्टर के सहित गांव के ही एक स्कूल में बंद कर दिया और मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tragic accident: Woman fell down from bike after collision, overloaded truck passed over her, dies
महिला की सड़क हादसे में मौत - फोटो : Amar Ujala
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय बहादुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं ट्रक चालक को ट्रक सहित कब्जे में ले लिया है।

बिरो की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। ग्रामीणों का कहना है कि सोमनाथ का परिवार खेतों में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Tragic accident: Woman fell down from bike after collision, overloaded truck passed over her, dies
महिला की सड़क हादसे में मौत - फोटो : Amar Ujala

ग्रामीणों ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद ट्रक चालक भाग रहा था, जिसे ग्रामीणों की मदद से पकड़कर पुलिस को सोंपा गया है। वहीं महिला की मौत से पूरे गांव में रोष का माहौल है। 

ट्रक और चालक को पुलिस थाने लेकर आई है। पीड़ित परिवार की ओर से थाने पर ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी विजय बहादुर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर लेकर मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed