सभासद के बेटे ने 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं बल्कि मामला बढ़ता देख खुद भी सुसाइड कर लिया। पुलिस ने अनुसार मृतक आरोपी हर सबूत मिटाना चाहता था लेकिन, सीसीटीवी फुटैज से मामले का खुलासा हो गया। जानिए पूरा अपडेट:-
तस्वीरें: बलात्कार... हत्या और फिर सुसाइड, हर सबूत मिटाना चाहता था सभासद का बेटा, ऐसे हुआ खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत पुलिस ने खेकड़ा में हुई दस वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दावा किया है कि बालिका की हत्या सभासद तारा देवी के 28 वर्षीय बेटे रजनीश ने की थी। बाद में भेद खुलता देख उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दुकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज में वह बालिका को दुकान के अंदर ले जाते हुए और बाद में बोरे में बंद शव को कंधे पर लादकर छिपाने के लिए ले जाता हुआ दिख रहा है।
खेकड़ा बाजार से 19 सितंबर को कक्षा पांच की छात्रा (10) गुम हो गई थी। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। 20 सितंबर की शाम बालिका का शव शाह गार्डन अर्वाचीन पब्लिक स्कूल के पीछे प्लास्टिक के बोरे में बंद मिला था। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई थी।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 25-30 लोगों से पूछताछ की और 10-12 जगह सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसमें नगर पालिका में वार्ड एक से सभासद तारादेवी के पुत्र रजनीश निवासी मोहम्मद रैदासपुरी कस्बा खेकड़ा का नाम प्रकाश में आया। 21 सितंबर की देर रात में पुलिस ने रजनीश के घर, दुकान व गोदाम की तलाशी ली थी। बाद में दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने से पूरा मामला स्पष्ट हो गया। पुलिस ने उसे अगले दिन सुबह पूछताछ के लिए थाने पर आने को कहा, लेकिन रात में ही उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक आरोपी रजनीश ने 28 मिनट में छात्रा की रेप के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी 3:05 बजे छात्रा को दुकान के अंदर लेकर आता है। उसे गोदाम की तरफ ले जाता है। 3:33 बजे वह अकेला गोदाम से बाहर आता है और तौलिये से अपना पसीनी पोंछता है और इसके बाद वह दुकान पर इधर-उधर घूमता रहा है और ग्राहकों को सामान भी देता है। अगले दिन शाम 7:14 बजे अंधेरा होने पर वह प्लास्टिक के बोरे में छात्रा के शव को लेकर दुकान से बाहर निकलता है और सामने खाली पड़े प्लॉट में बोरे को छिपा देता है। इसके बाद दुकान बंद कर घर चला जाता है। रात्रि में 12:24 बजे वह बाइक लेकर दुकान की आता है और बोरे को (जिसमें छात्रा का शव है) बाइक पर रखकर ले जाता है।