प्यार में बाधा बन रही एक दलित युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी आशिक वारदात को अंजाम देकर मृतक युवती के घर पहुंचा और उसकी मां से बोला कि मैंने तुम्हारी बेटी को मार डाला है। वह मेरे प्यार में रोड़ा बन रही थी। युवती की हत्या से पूरा गांव सहम गया और चप्पे-चप्पे पर पुलिसफोर्स तैनात की गई है। जानिए आखिर क्या है पूरा मामला।
2 of 8
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
घटना यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की है। जहां तितावी थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर के जंगल में गुरुवार सुबह के समय खेत से चारा लेने गई एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सीओ सदर ने भारी पुलिसफोर्स के साथ पहुंचकर मामले की पूरी छानबीन की।
3 of 8
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के मुताबिक, तितावी थाना क्षेत्र के गांव बुडीना खुर्द निवासी रामकिशन की करीब 21 वर्षीय पुत्री सीमा आज सुबह के समय गांव तितावी चरथावल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव हैबतपुर के जंगल में गांव की ही महिला सोनम, मीना, अनिता, बहरी, के साथ चारा लेने गई थी।
4 of 8
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान मुंह पर कपड़ा लपेटकर आए युवक ने सीमा को निशाना बनाकर गोलियां बरसा दीं। सीमा के सीने व पेट मे दो गोली लगी जिससे वह घायल होकर गिर पड़ी। सीमा ने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया।
5 of 8
हंगामा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो भगदड़ मच गई। जबकि हत्यारोपी मौके से फरार हो गया। और फिर बाद में युवती के घर पहुंचा जहां उसने अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपी ने युवती की मां से कहा कि तुम्हारी बेटी को मैंने ही मारा है। वो मेरे प्यार में बाधा बन रही थी।