फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हत्या के बाद शाकिब ने शव की पहचान छुपाने को किया ये काम, एक साल तक खुद ही बदलता रहा था युवती की डीपी

Thu, 04 Jun 2020 11:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 04 Jun 2020 11:58 PM IST
सार

  • युवती को इंसाफ दिलाने के लिए कम पड़ेंगे सुबूत
  • खुलासे के बाद भी पुलिस बरामद नहीं कर पाई कटी गर्दन

विज्ञापन
Murder: Meerut man killed his girlfriend and keep changing her Profile Picture continuously for one year long by himself
मुठभेड़ में आरोपी घायल - फोटो : अमर उजाला

मेरठ एक साल पहले लुधियाना निवासी युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया, लेकिन हत्यारोपियों को सजा दिलाने के लिए सुबूत काफी कम हैं। पुलिस अभी तक छात्रा की कटी गर्दन और हाथ बरामद नहीं कर पाई है। ऐसे में युवती को न्याय दिलाना पुलिस के लिए कम बड़ी चुनौती नहीं है।



धोखे, फरेब और जालसाजी की बुनियाद पर गढ़ी गई एक प्रेमकहानी का किस तरह खौफनाक अंत हुआ और कैसे युवती की हत्या के बाद आरोपी शाकिब एक साल तक युवती के घरवालों को गुमराह करता रहा, आगे विस्तार से जानें :-

Murder: Meerut man killed his girlfriend and keep changing her Profile Picture continuously for one year long by himself
आरोपी घायल - फोटो : अमर उजाला

दौराला थाना क्षेत्र के लोहिया गांव निवासी साकिब ने लुधियाना की एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया था। उसने युवती से नगदी-जेवरात मंगाए और परिजनों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। एक साल बाद हत्या का खुलासा हुआ। यहां तक कि हत्या के बाद शातिर आरोपी शाकिब ने युवती की पहचान छिपाने के लिए उसका सिर और एक हाथ काटकर अलग अलग जगह फेंक दिए थे। आरोपी साकिब और उसके परिजनों ने हत्या करना स्वीकार किया है।

Murder: Meerut man killed his girlfriend and keep changing her Profile Picture continuously for one year long by himself
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वारदात का खुलासा किया। अब कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ ठोस सुबूत पेश करने होंगे। पुलिस द्वारा बरामद किया गया शव लुधियाना निवासी युवती का ही था, यह बात सिर्फ आरोपियों के बयान में है। पुलिस के पास अपनी बात साबित करने का कोई ठोस सबूत नहीं है। 

हत्यारा शाकिब कितना शातिर है इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उसने युवती के परिजनों को उनकी बेटी की हत्या की एक साल बाद तक भनक नहीं लगने दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder: Meerut man killed his girlfriend and keep changing her Profile Picture continuously for one year long by himself
मुठभेड़ में आरोपी घायल - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों के अनुसार, युवती की गर्दन व हाथ काटकर तालाब में फेंक दिए थे। पुलिस ने युवती का धड़ खेत से बरामद किया था। पहचान ना होने पर पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार भी करा दिया था।

फॉरेंसिक जांच के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। युवती के परिजनों ने भी सिर्फ आरोपी साकिब के कहने पर माना कि अब उनकी बेटी इस दुनिया में नहीं है। छात्रा की मां भी साकिब को अमन के नाम से जानती थी।

विज्ञापन
Murder: Meerut man killed his girlfriend and keep changing her Profile Picture continuously for one year long by himself
पिस्टल बरामद - फोटो : अमर उजाला

युवती को मौत के घाट उतारने के बाद भी साकिब उसके परिजनों को धोखा देता रहा। वह युवती के मोबाइल से लगातार उसके परिजनों से व्हाट्स और फेसबुक पर बात करता रहा।

वह रुटीन में उसकी डीपी भी बदलता रहता था। युवती की मां ने कई बार बेटी से मिलने के मेसेज किए, लेकिन वह कोई न कोई बहाना बनाकर टरका देता था। साकिब ने एक साल तक इस बात का खुलासा नहीं होने दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed