लुधियाना की रहने वाली छात्रा की हत्या के आरोपी शाकिब उर्फ अमन को दौराला थाना पुलिस रिमांड पर लेगी। छात्रा की गर्दन, नकदी व जेवरात बरामद करना पुलिस के सामने चुनौती है। आरोपी शातिर है और उसने पहले भी वारदातें की हैं। इसका पता लगाया जाएगा।
दौराला थाना क्षेत्र के लोहिया गांव निवासी शाकिब पर लुधियाना की छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर हत्या करने का आरोप है। 25 लाख नकद और 15 तोले सोने के जेवरात आरोपी हजम कर गया। एक साल बाद आरोपी शाकिब बेनकाब हुआ है।
2 of 5
आरोपी घायल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने छात्रा की हत्या का खुलासा कर शाकिब व उसके परिवार वालों को जेल भेज दिया। छात्रा की गर्दन, नकदी और जेवरात पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। जिसके चलते अभी हत्याकांड की विवेचना कमजोर पड़ रही है।
3 of 5
मुठभेड़ में आरोपी घायल
- फोटो : अमर उजाला
तंत्र-मंत्र का काम करता था साकिब
हत्यारोपी साकिब लुधियाना, करनाल सहित कई राज्यों में तंत्र-मंत्र का काम करता था। बताया जा रहा है कि इस दौरान साकिब ने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की है। इसकी भी जानकारी रिमांड के दौरान आरोपी साकिब से ली जाएगी।
4 of 5
पिस्टल बरामद
- फोटो : अमर उजाला
साकिब ने बहुत से लोगों के साथ ठगी भी की। छात्रा की हत्या के खुलासे के बाद यह जानकारी पुलिस को मिली है। बताया गया कि जेल में बंद साकिब से भी पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की है, लेकिन वह कुछ बताने को तैयार नहीं।
5 of 5
हत्या का सनसनीखेज खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
साकिब शातिर अपराधी है। दौराला पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। छात्रा की गर्दन, नकदी और जेवरात भी बरामद किए जाएंगे। सबूतों के आधार पर ही आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी। - जितेंद्र सरगम, सीओ दौराला