मेरठ में एमबीए के छात्र वैभव त्यागी (25) पुत्र राजीव त्यागी की थाने से लौटते समय कुआंखेड़ा रहदरा मार्ग पर एलानिया हत्या कर दी गई। दो घंटे पहले ही वैभव ने जान का खतरा जताते हुए परीक्षितगढ़ थाने में तहरीर दी थी।
शिकायत गंभीरता से लेती पुलिस तो बच जाती वैभव की जिंदगी
पुलिस अगर एमबीए के छात्र वैभव त्यागी की तहरीर को गंभीरता से लेती तो उसकी जान बच सकती थी। पुलिस ने सिर्फ कार्रवाई का भरोसा दिया और वैभव को लौटा दिया। नतीजा खेत से करीब 30 दिन पहले एक गन्ना तोड़ने के विरोध पर रंजिश की आग में सुलग रहे चार युवकों ने उसे मार डाला।
2 of 6
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
परिजनों ने बताया कि आरोपी वैभव को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। रविवार को वह थाने गया तो यह बात हत्यारोपियों को नागवार गुजरी। चारों हत्यारोपी रहदरा-कुआंखेड़ा संपर्क मार्ग पर घात लगाकर बैठ गए और लौटते समय 315 बोर के तमंचे से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली चलने की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान घटनास्थल की तरफ दौड़े। उन्होंने घायल को मेरठ शहर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान वैभव की मौत हो गई।
3 of 6
युवक की हत्या का मामला।
- फोटो : amar ujala
युवक की मौत की खबर से परिजन सदमे में आ गए। बाद में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। वैभव के भाई अक्षय त्यागी ने कहा कि उनका भाई जान बचाने की गुहार लगाने थाने गया था। उसे न सुरक्षा दी गई और न ही तत्काल कोई कार्रवाई की गई।
4 of 6
युवक का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
पुलिस जानिए क्या बोली...
परीक्षितगढ़ थानाध्यक्ष राजीव चौधरी ने बताया कि वैभव तहरीर लेकर थाने में आया था। उसकी शिकायत पर तुरंत गांव के लिए रवाना हो गए थे। वैभव आगे-आगे था और हम पीछे थे, इसी दौरान बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि पुलिस की उदासीनता के बिंदु की भी जांच पड़ताल की जा रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि वैभव की तहरीर पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। पुलिस गांव में जाने ही वाली थी कि वारदात हो गई।
5 of 6
भाजपा पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भाजपा के पूर्व विधायक मोर्चरी में धरने पर बैठे
किठौर से भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी वैभव के परिजनों से मिलने गए। वह समर्थकों संग मोर्चरी पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। पूर्व विधायक ने कहा कि हत्यारोपी सपा से जुड़े हैं। आरोपियों को तत्काल हिरासत में लेकर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी वह नहीं हटेंगे।