मेरठ के गंगानगर में प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही गर्भवती प्रेमिका की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। युवती का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने प्रेमी से आधी रात को जूस मांगा था। लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसका प्रेमी उसे जूस मांगने पर खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतार देगा। प्रेमी ने बेरहमी से प्रेमिका की हत्या कर डाली यहां तक कि उसे प्रेमिका के गर्भ में पल रहे शिशु का भी ख्याल नहीं आया। सुबह जब युवती की हत्या की भनक मकान मालिक को लगी तो इलाके में हड़कंप मच गया। इस वारदात ने जहां कई सवाल खड़े किए तो वहीं मानवता को भी शर्मसार कर दिया।
गिरफ्तार: गर्भवती प्रेमिका ने आधी रात को जूस मांगा, तो लिव-इन में रह रहे प्रेमी ने दी खौफनाक मौत, 10 घंटे शव के साथ..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा पबला इंचौली की रहने वाली थी। प्रेमी जोगेंद्र नंगली आजमाबाद इंचौली का रहने वाला है। वह कपड़ों की सिलाई का काम करता है। सीमा इंचौली में ब्यूटी पार्लर चला रही थी। तीन साल पहले उसकी जोगेंद्र से मुलाकात हुई। वह दो बच्चों का पिता है। दोनों गंगानगर स्थित न्यू मीनाक्षीपुरम में किराए के मकान में रह रहे थे।
रविवार रात इनमें विवाद हुआ। आरोप कि इसी दौरान जोगेंद्र ने केबल के तार से सीमा का गला घोंट दिया और उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी 10 घंटे तक युवती के शव के साथ कमरे में अकेला ही बैठा रहा। सोमवार सुबह 10 बजे तक सीमा और योगेंद्र कमरे से नहीं निकले तो मकान मालिक राजबीर सिंह यादव कमरे में पहुंचे। यहां सीमा का शव जमीन पर पड़ा था और जोगेंद्र बेड पर लेटा था। तब इस घटना का पता चला।
मकान मालिक की सूचना पर इंस्पेक्टर गंगानगर राजपाल सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त केबिल का तार भी बरामद कर लिया गया। आरोपी ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की बात पुलिस को बताई है। वहीं, महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया कि योगेंद्र ने गुपचुप तरीके से सीमा से शादी कर ली थी।
बार-बार करती थी मरने की बात
मकान मालिक के पूछने पर योगेंद्र ने बताया कि सीमा बार-बार मरने की बात कहती थी। इसलिए उसे मार डाला।