कंकरखेड़ा के रोहटा रोड स्थित वर्णिका स्टेट कॉलोनी निवासी कक्षा 11वीं के छात्र ने अपने दोस्त अभिनव की बेरहमी से सिर कूचकर हत्या कर डाली। बताया गया कि छात्र ने प्रेमिका को ब्लैकमेल करने के चक्कर में हथौड़े से वारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने दोस्त की हत्या गढ़ रोड स्थित सीएनजी पंप के पास की। इस दौरान आरोपी ने छात्र के सिर व मुंह पर एक दर्जन से अधिक हथौड़े से वार किए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी आराम से घर आ गया। पीड़ित परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
Murder: गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करने पर की दोस्त की हत्या, शव फेंककर घर आकर सो गया, परिजनों का थाने पर हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sun, 29 Dec 2024 05:19 PM IST
सार
मेरठ में 11वीं के छात्र ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर डाली। वजह सामने आई कि गर्लफ्रेंड को दोस्त ब्लैकमेल कर रहा था। कई बार समझाने पर भी नहीं माना तो उसने हथाैड़े से कूचकर हत्या कर दी। शव काली नदी के किनारे फेंक कर घर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन