फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुन्ना बजरंगी हत्याकांडः चार जिलों की पुलिस और नतीजा ढाक के तीन पात, अब भी अनसुलझे हैं ये सवाल

Sat, 22 Sep 2018 02:07 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 22 Sep 2018 02:07 PM IST
Munna Bajrangi murder case: Police in four districts could not find reason for murder
मुन्ना बजरंगी - फोटो : SELF

उत्तर प्रदेश की बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद सारे सवाल अनसुलझे हैं। चार राज्यों की पुलिस मिलकर भी वारदात की कड़ियां नहीं जोड़ पाई है। यूपी पुलिस के अलावा उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा पुलिस भी वारदात की गुत्थियों को सुलझाने में नाकाम साबित हुई हैं। सुनील राठी के गुर्गों को हिरासत में लेकर कई बार पूछताछ की गई। लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही निकला है।

Munna Bajrangi murder case: Police in four districts could not find reason for murder
मुन्ना बजरंगी - फोटो : SELF

पुलिस अभी तक यह भी पता नहीं लगा पाई है कि आखिर जिला कारागार में पिस्टल कैसे पहुंचा। हत्या बरामद पिस्टल से नहीं हुई तो हत्या में प्रयुक्त पिस्टल कहां गया।

Munna Bajrangi murder case: Police in four districts could not find reason for murder
मुन्ना बजरंगी - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज वारदात को सुलझाने में पुलिस खुद  उलझकर रह गई है। राठी की उत्तराखंड में सक्रियता के एंगल पर भी जांच की गई। रुड़की में राठी के कई ठिकाने हैं और पुलिस कई गुर्गों से पूछताछ कर चुकी है। दिल्ली में राठी के कई शातिर शूटर हैं।

विज्ञापन
Munna Bajrangi murder case: Police in four districts could not find reason for murder
मुन्ना बजरंगी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की मदद से इन तक पहुंचने की कोशिश की गई। लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। बागपत जेल में राठी से मिलने आने वाले हरियाणा के युवकों से जानकारी लेने की कोशिश की गई। लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। यूपी पुलिस की चार से अधिक टीम पड़ताल में कुछ हासिल नहीं कर सकीं। पुलिस ने कई शहरों में छानबीन की। लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात जैसा ही है।

Munna Bajrangi murder case: Police in four districts could not find reason for murder
अनिल त्यागी मुन्ना बजरंगी - फोटो : अमर उजाला

कॉलर का पता नहीं लगा पाई पुलिसः
मुन्ना बजरंगी के अधिवक्ता विकास श्रीवास्तव ने हत्या के बाद आरोप लगाया था कि जिस वक्त झांसी जेल से एंबुलेंस में बजरंगी को लेकर चले थे, तब यह तय हुआ था कि पुलिस लाइन में रुकना है। बागपत पहुंचने के बाद एंबुलेंस और सुरक्षाकर्मी पुलिस लाइन की तरफ ही जा रहे थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed