फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां बेटियों की मौत: मिस्ड कॉल से शुरू हुई आयशा की प्रेम-कहानी का खौफनाक अंत, हत्या-आत्महत्या में उलझा मामला

Wed, 17 Aug 2022 12:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 17 Aug 2022 12:43 PM IST
विज्ञापन
Mother daughters suicide: Ayesha love-story started with a missed call, ended dreadfully in Meerut
Triple Suicide in Meerut - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में चार साल पहले एक मिस्ड कॉल से शुरू हुई हापुड़ की युवती और खरखौदा के ड्राइवर की प्रेम कहानी का मंगलवार को खौफनाक अंत हो गया। आयशा ने प्रेमी के साथ जिंदगी बिताने के सुनहरे सपने देखे थे लेकिन उसे क्या खबर थी कि प्रेमी से शादी के बाद उसकी जिंदगी जेहन्नुम बनने जा रही है। निकाह परिवार की मर्जी के खिलाफ हुआ था। आयशा का अपने मायके में आना-जाना बंद हो गया था। उधर, प्रेमी से पति बना ड्राइवर मुश्ताक भी आयशा को प्रताड़ित करने लगा था।



इन चार साल में आयशा दो बेटियों की मां बन चुकी थी। बेटियों की परवरिश और घर में आमदनी को लेकर अक्सर पति-पत्नी में विवाद रहने लगा था। मंगलवार को आयशा की पीड़ा इस हद तक पहुंच गई कि उसने मासूम बेटियों समेत खुद का जलाने का प्रयास किया लेकिन पति ने उसे रोक लिया। मौत आयशा के आसपास मंडरा रही थी, पति को अनहोनी का अंदेशा हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी, लेकिन इसी बीच आयशा घर से गायब हो गई। पति पुलिस और ग्रामीणों के ढूंढने पर मां व दोनों बेटियों के शव एक पेड़ से लटके मिले। आयशा की मौत के साथ एक मिस्डकॉल से शुरू हुई प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हो गया। वहीं इस घटना ने कई सुलगते सवाल छोड़ दिए हैं।

Mother daughters suicide: Ayesha love-story started with a missed call, ended dreadfully in Meerut
मेरठ सुसाइड केस। - फोटो : amar ujala

हापुड़ के धौलाना थानाक्षेत्र के बझेड़ा गांव निवासी आयशा और खरखौदा के गोविंदपुर गांव के ड्राइवर मुश्ताक की प्रेम कहानी का मंगलवार शाम खौफनाक अंत हो गया। आयशा और उसकी दो मासूम बेटियों के शव एक ही पेड़ पर रस्सियों से लटके मिले। घटनास्थल का पहुंचे ग्रामीण बोले कि हत्या के बाद शव पेड़ पर लटकाए गए हैं। पूरा घटनाक्रम देखकर पुलिस भी हत्या की जांच करने की बात कह रही है।

Mother daughters suicide: Ayesha love-story started with a missed call, ended dreadfully in Meerut
मेरठ सुसाइड केस। - फोटो : amar ujala

पुलिस की सूचना पर मायके से आयशा के भाई नफीस पहुंचे और कहा कि उसने परिवार की मर्जी बगैर निकाह किया था। उससे परिवार का कोई वास्ता नहीं। पुलिस के मुताबिक मुश्ताक ने पूछताछ में बताया कि चार साल पहले आयशा की मिस कॉल आई थी। जिसके बाद फोन पर बातचीत शुरू हुई व प्रेम-प्रसंग हो गया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mother daughters suicide: Ayesha love-story started with a missed call, ended dreadfully in Meerut
मेरठ सुसाइड केस। - फोटो : amar ujala

दोनों ने परिवार की मर्जी बगैर निकाह कर लिया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह 9:00 बजे मुश्ताक का आयशा से झगड़ा हुआ था। आयशा घर में आग लगाकर मरने की बात कह रही थी। उसने खुद को आग लगा दी थी, जैसे तैसे उसे बचाया गया। मुश्ताक की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस व ग्रामीणों के ढूंढने पर सात घंटे बाद करीब 4:00 बजे आयशा व उसकी दोनों बच्चियों के शव एक ही पेड़ पर फंदे पर लटके मिले।



 
विज्ञापन
Mother daughters suicide: Ayesha love-story started with a missed call, ended dreadfully in Meerut
मेरठ में सुसाइड केस। - फोटो : amar ujala

बताया कि दो घंटे मुश्ताक पुलिस के साथ अपनी पत्नी को ढूंढने में शामिल था, लेकिन पांच घंटे वह कहां था। इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता। मुश्ताक के पास कोई मोबाइल भी नहीं था। ग्रामीणों का कहना है कि महिला और उसकी बच्चियों ने आत्महत्या नहीं की है। यह हत्या हो सकती है। आत्महत्या दर्शाने के लिए शवों को पेड़ पर लटकाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed