किशोरी से कार में सामूहिक दुष्कर्म करने और उसकी सहेली को चलती कार से जानी थाना क्षेत्र में फेंककर हत्या की वारदात में गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट की सूरजपुर पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई है। मृतका के परिजन दो दिनों तक सूरजपुर थाने पर चक्कर लगाते रहे लेकिन पुलिस ने कार्रवाई तो दूर गुमशुदगी तक दर्ज नहीं की। डीआईजी इस संबंध में गौतमबुद्धनगर पुलिस को रिपोर्ट भेजेंगे। हालांकि पुलिस का कहना है कि मृतका नाबालिग नहीं बालिग थी।
2 of 11
पुलिस ने पैर में मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
यूपीआई के जरिए पकड़े गए दरिंदे
दुष्कर्म पीड़िता ने खुर्जा सिटी कोतवाली पुलिस को वारदात की जानकारी दी। खुर्जा पुलिस ने ही युवती के परिजनों के संपर्क किया, तब नौ मई की रात को परिजनों ने मेरठ मोर्चरी पहुंचकर युवती के शव की पहचान की। खुर्जा पुलिस ने ही यूपीआई के जरिए आरोपियों की पहचान की। आरोपियों ने सूरजपुर में बीयर बार से आठ बीयर केन खरीदी थीं, जिसका भुगतान यूपीआई से किया था।
3 of 11
सड़क किनारे मिली थी किशोरी की लाश (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
मृतिक युवती की उम्र 20 साल थी
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि मृतिक युवती की उम्र 20 साल थी। वह सूरजपुर थाना क्षेत्र में रहती थी। 17 साल की किशोरी उसकी सहेली है। जो मूलरूप से प्रतापगढ़ जनपद की रहने वाली है और वर्तमान में सूरजपुर थाना क्षेत्र में अपने मामा के घर रहती है। चार मई को युवती और किशोरी आरोपियों से मिली थी। एक पार्क में इनकी मुलाकात हुई थी। छह मई की शाम को दोनों फिर आरोपियों से मिलने पहुंचीं थीं। तीनों आरोपियों संदीप, अमित निवासी सूरजपुर ग्रेटर नोएडा और गौरव निवासी लोनी गाजियाबाद ने सूरजपुर में बीयर बार से बीयर खरीदी थीं।
4 of 11
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने जबरन पिलाई बीयर
किशोरी ने सात मई को खुर्जा सिटी कोतवाली पहुंचकर बताया था कि आरोपियों ने जबरन उन दोनों को भी बीयर पिलाई। इसके बाद आरोपी पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर रात डेढ़ बजे तक कार में लेकर घूमते रहे। पीड़िता ने घर जाने की बात कही तो आरोपी युवक अश्लील हरकत करने लगे। पीड़िता और उसकी सहेली ने विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की। इसके बाद एक्सप्रेसवे के बाद बागपत-मेरठ रोड होते हुए मेरठ आ गए। मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में उसकी सहेली को चलती कार से सड़क किनारे फेंक दिया।
5 of 11
इसी कार में हैवानों ने की हैवानियत
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर की दरिंदगी
इसके बाद आरोपी मेरठ से बुलंदशहर-हाईवे पर आ गए। रास्ते में पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। सात मई की सुबह आरोपी खुर्जा में पुराने हाईवे पर पीड़िता को छोड़कर भाग गए। जानी थाना क्षेत्र में टिमकिया के पास रात में चलती कार से फेंकी गई युवती की मौत हो गई थी। सात मई की सुबह जानी पुलिस को उसका शव पड़ा मिला था। पहचान नहीं होने पर शव मोर्चरी भेज दिया था। पुलिस ने इस संबंध में आसपास के जिलों की पुलिस को अवगत कराया था, मगर कहीं भी युवती की गुमशुदगी दर्ज नहीं मिली।