फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सौरभ हत्याकांड: चार्जशीट पर एएसपी की मुहर, कल न्यायालय में होगी दाखिल, इस तारीख पर होगी सुनवाई

Sun, 11 May 2025 02:27 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sun, 11 May 2025 02:27 PM IST
सार

सौरभ हत्याकांड में आरोपी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल के खिलाफ चार्जशीट सोमवार को कोर्ट में दाखिल की जाएगी। एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन ने चार्जशीट का अवलोकन कर लिया है, जबकि कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 12 अप्रैल तय की है। इंदिरानगर निवासी सौरभ की हत्या तीन मार्च की रात की गई थी, जिसमें शव के कई टुकड़े किए गए थे।

विज्ञापन
Saurabh murder case: ASP's seal on charge sheet, charge sheet will be filed tomorrow, hearing will be held on
साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी - फोटो : अमर उजाला

सौरभ हत्याकांड में आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी के खिलाफ चार्जशीट कल कोर्ट में दाखिल होगी। एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन ने अवलोकन कर लिया है। कोर्ट ने इस मामले में 12 अप्रैल की तारीख लगाई है।

Saurabh murder case: ASP's seal on charge sheet, charge sheet will be filed tomorrow, hearing will be held on
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला

इंदिरानगर निवासी सौरभ की तीन मार्च की रात पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को बाथरूम में ले गए और टुकड़े किए थे। सिर को गर्दन से काटकर अलग कर दिया और दोनों हाथ कलाई से काट दिए थे।

Saurabh murder case: ASP's seal on charge sheet, charge sheet will be filed tomorrow, hearing will be held on
आरोपी साहिल, मुस्कान व कमरे की दीवार पर बनी पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला

कटा सिर और दोनों हाथ एक बैग में लेकर साहिल अपने घर चला गया था। इसके बाद साहिल और मुस्कान ने चार मार्च को नीला ड्रम खरीदा और शव को इसमें डालकर सीमेंट और डस्ट का घोल डालकर जमा दिया था। चार मार्च की शाम मुस्कान और साहिल शिमला, मनाली और कसौल चले गए थे।

यह भी पढ़ें: UP: दोनों सहेलियां चीखती और चिल्लाती रहीं...एक को चलती कार से फेंका; दूसरी संग तीनों ने की दरिंदगी की हदें पार

विज्ञापन
विज्ञापन
Saurabh murder case: ASP's seal on charge sheet, charge sheet will be filed tomorrow, hearing will be held on
कातिल साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला

11 मार्च को मुस्कान ने मनाली में साहिल का जन्मदिन मनाया था। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में मुस्कान और साहिल बंद हैं। इस मामले में विवेचक इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रमाकांत पचौरी ने एक सप्ताह पूर्व एएसपी ब्रह्मपुरी की पेशी में चार्जशीट दाखिल कर दी थी।

विज्ञापन
Saurabh murder case: ASP's seal on charge sheet, charge sheet will be filed tomorrow, hearing will be held on
मस्ती में झूमते मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला

एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष ने एक सप्ताह तक काफी पन्नों में बनी चार्जशीट का अवलोकन किया। एएसपी ने बताया कि सोमवार को कोर्ट में चार्जशीट को दाखिल किया जाएगा। दोनों आरोपी मुस्कान और साहिल पर आरोप सही पाए गए हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिर काटकर साहिल बैग में घर ले गया था। सौरभ के बाकी अंग आरोपियों ने नीले ड्रम में डाल दिए थे। चार्जशीट में इसको भी शामिल किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed