मेरठ जनपद के विजय नगर में आरएसएस (RSS) के नगर सह संयोजक एवं सराफा व्यापारी विजयवीर रस्तोगी के घर डाका डालने के प्रयास की घटना का क्राइम ब्रांच ने खुलासा कर दिया।
पुलिस के अनुसार विजयवीर रस्तोगी के परिवार की भतीजी एवं जिम ट्रेनर देहली गेट नील की गली निवासी भावना रस्तोगी ने बेटी वंशिका के प्रेमी विवेक बिष्ट के साथ वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया था। पुलिस ने मां-बेटी और प्रेमी समेत उसके एक साथी मुरादाबाद बंगला गांव निवासी मोहित सैनी को गिरफ्तार कर लिया है।
2 of 8
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
एक आरोपी अलीपुर परीक्षितगढ़ निवासी आयुष त्यागी फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है।
3 of 8
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
बता दें कि 15 जनवरी की शाम बदमाश किराए पर घर लेने के बहाने विजय नगर में सराफा व्यापारी विजयवीर रस्तोगी के घर में घुसे थे। इस दौरान घर के पालतू कुत्ते जिम्मी ने हमला कर घटना होने से बचा दी थी। थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज हुआ था। एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया था।
4 of 8
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि मास्टरमाइंड भावना रस्तोगी ने अपनी बेटी वंशिका के साथ डाका डालने की योजना बनाई। वंशिका ने अपने प्रेमी को मां से मिलवाया। विवेक ने डाका डालने के लिए अपने मुरादाबाद के साथी मोहित और आयुष त्यागी को तैयार किया। डाका डालने के लिए भावना रस्तोगी, मोहित और आयुष वारदात को अंजाम देने के लिए कोठी पर पहुंचे, जबकि वंशिका और विवेक कुछ दूरी पर रुक गए। हालांकि डाका डालने के इरादे में सफल नहीं हो सके थे।
5 of 8
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज साफ विजयवीर को दिखाई गई। इसके बाद आरोपी एक के बाद एक पकड़ में आ गए। भावना ने पूछताछ में बताया कि यदि वह घटना करने में कामयाब हो जाते तो वह पैसे बांटकर मौज मस्ती से जिंदगी व्यतीत करते। पुलिस ने मोहित और विवेक के कब्जे से एक-एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। एसपी क्राइम ने बताया कि घटना से एक दिन पहले बदमाशों ने विजय नगर में सराफ की कोठी की रेकी की थी।