{"_id":"6508268db2d9580d440c2797","slug":"mihir-bhoj-controversy-sp-leader-mla-atul-pradhan-clashed-with-the-police-in-meerut-2023-09-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेरठ: मिहिर भोज जयंती पर निकाली यात्रा, विधायक अतुल प्रधान की पुलिस से नोकझोंक, समर्थकों ने बस के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: मिहिर भोज जयंती पर निकाली यात्रा, विधायक अतुल प्रधान की पुलिस से नोकझोंक, समर्थकों ने बस के शीशे तोड़े
Mon, 18 Sep 2023 04:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 18 Sep 2023 04:31 PM IST
विज्ञापन
पुलिस से उलझते अतुल प्रधान व समर्थक
- फोटो : Amar Ujala
सम्राट मिहिर भोज की यात्रा पर विवाद गहराता जा रहा है। गुर्जर और राजपूत समाज में खींचतान बढ़ गई है। मेरठ के मवाना में गुर्जर समाज ने आज पूरी तैयारी कर यात्रा निकाली। इसमें गुर्जर समाज के कई नेता, विधायक आदि शामिल होने पहुंचे। वहीं पुलिस ने बिना अनुमति यात्रा निकालने पर कई लोगों को हिरासत में लिया और बस में भरकर पुलिस लाइन भेज दिया।
वहीं श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना यात्रा के विरोध में खड़ी हो गई। ऐसे में टकराव की स्थिति बनी रही। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि यात्रा की अनुमति नहीं दी गई। अगर कोई यात्रा निकालता है तो पुलिस कार्रवाई करेगी, यह रविवार को ही साफ कर दिया गया था। वहीं यात्रा को लेकर सोमवार सुबह से ही पुलिस मुस्तैद हो गई।
सपा नेता अतुल प्रधान
- फोटो : Amar Ujala
आज सुबह से ही गुजर्रर समाज के लोग यात्रा निकालने की तैयारी करने लगे। जैसे ही मवाना में ये लोग यात्रा के लिए एकत्र हुए तो मौके पर मौजूद पुलिस ने गुर्जर समाज के तकरीबन 15 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस की गाड़ी में भरकर मेरठ पुलिस लाइन भेज दिया। हस्तिनापुर में सपा विधायक अतुल प्रधान व उनके समर्थक भी गुर्जर समाज के समर्थन में जुलूस में पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता अतुल प्रधान
- फोटो : Amar Ujala
सपा विधायक अतुल प्रधान को रोका, गाड़ी में भरकर ले गई पुलिस
विधायक अतुल प्रधान समर्थकों के साथ हस्तिनापुर पहुंचे, जहां अधिकारियों ने वार्ता कर उनको रोक लिया। बाद में पुलिस की गाड़ी से प्रतिमा तक जाने की बात पर सहमति बनी। इसके बाद कुछ दूर पैदल चलने के बाद उन्हें दो बसों में भरकर माल्यार्पण के लिए प्रतिमा तक ले जाया गया। इस दौरान बसों में नारे बाजी करते हुए अतुल प्रधान के समर्थर पुलिस से नोकझोंक करते रहे।
वहीं समर्थकों ने कुछ दूर पैदल चलने के बाद पीछे चल रही बस के शीशे फोड़ दिए और फिर नारेबाजी करते हुए चलने लगे। पुलिस प्रशासन जुलूस को रोकने में नाकाम रहा है।
विधायक अतुल प्रधान समर्थकों के साथ हस्तिनापुर पहुंचे, जहां अधिकारियों ने वार्ता कर उनको रोक लिया। बाद में पुलिस की गाड़ी से प्रतिमा तक जाने की बात पर सहमति बनी। इसके बाद कुछ दूर पैदल चलने के बाद उन्हें दो बसों में भरकर माल्यार्पण के लिए प्रतिमा तक ले जाया गया। इस दौरान बसों में नारे बाजी करते हुए अतुल प्रधान के समर्थर पुलिस से नोकझोंक करते रहे।
वहीं समर्थकों ने कुछ दूर पैदल चलने के बाद पीछे चल रही बस के शीशे फोड़ दिए और फिर नारेबाजी करते हुए चलने लगे। पुलिस प्रशासन जुलूस को रोकने में नाकाम रहा है।
विज्ञापन
पुलिस से उलझते अतुल प्रधान व समर्थक
- फोटो : Amar Ujala
हस्तिनापुर में भी गुजर्र समाज के लोगों को हटाया
हस्तिनापुर ब्लॉक प्रमुख व मवाना के पूर्व ब्लाक प्रमुख समर्थकों के साथ बड़ा महादेव मंदिर से आगे पहुंचे। वहां लोगों को एकत्र होता देख एडीएम प्रशासन एसपी देहात व सी ओ आदि पहुंचे और उन्हें वहां से हटने के लिए कहा। अधिकारियों ने कहा कि प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण करें लेकिन यहां एकत्र न हो। उसके बाद फिर वहां से हटकर थोड़ा आगे एकत्र हो गए, जिनको पुलिस ने वहां से भी हटा दिया।