फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिहिर भोज विवाद: सपा विधायक को हिरासत में देख भड़के समर्थक, पुलिस बसों के शीशे तोड़े, तस्वीरें बनीं गवाह

Mon, 18 Sep 2023 09:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 18 Sep 2023 09:50 PM IST
सार

मिहिर भोज विवाद की तस्वीरें: सपा विधायक को हिरासत में देख भड़के समर्थक, पुलिस बसों के शीशे तोड़े, मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
Mihir Bhoj controversy: 17 leaders including SP MLA Atul detained, supporters broke glass of police buses
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जनपद के मवाना में सोमवार को प्रस्तावित गुर्जर समाज की सम्राज मिहिर भोज यात्रा रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन की सारी रणनीति और इंतजाम धरे रह गए। यात्रा निकालने पर अड़े सरधना विधायक अतुल प्रधान और उनके समर्थकों को पुलिस ने दो बसों में बैठाकर रवाना कर दिया। लेकिन अतुल प्रधान के समर्थक बसों के शीशे तोड़कर नीचे कूद गए और नारेबाजी करते हुए यात्रा निकालकर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा तक पहुंच गए। प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 



इससे पहले सुबह यात्रा के लिए एकत्र हुए समाज के 17 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया था।

Mihir Bhoj controversy: 17 leaders including SP MLA Atul detained, supporters broke glass of police buses
पुलिस से उलझते अतुल प्रधान व समर्थक - फोटो : Amar Ujala

गुर्जर समाज का सोमवार को मवाना में बड़ा महादेव मंदिर से यात्रा निकालकर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम प्रस्तावित था। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना और राजपूत उत्थान सभा ने यात्रा का विरोध करने की चेतावनी दे थी। माहौल खराब न हो इसके लिए रविवार को अधिकारियों ने समाज के नेताओं को मनाने का प्रयास किया। उनके सामने यात्रा न निकालकर सीधे प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का प्रस्ताव रखा। लेकिन गुर्जर समाज के लोग यात्रा निकालने पर अड़े थे। जिस पर एसपी देहात कमलेश बहादुर और एडीएम प्रशासन अमित कुमार सुबह नौ बजे से सीओ आशीष शर्मा, सीओ देवेश शर्मा, सीओ पूनम सिरोही, एसडीएम अखिलेश यादव, क्यूआरटी, पीएसी व आसपास के थानों की पुलिस फोर्स के साथ बड़ा महादेव मंदिर पहुंच गए। 

Mihir Bhoj controversy: 17 leaders including SP MLA Atul detained, supporters broke glass of police buses
सपा नेता अतुल प्रधान - फोटो : Amar Ujala

वहीं, भाजपा नेता आकाश गुर्जर व सपा नेता मोनू पंवार, सुबोध गुर्जर आदि समर्थकों के साथ बड़ा महादेव मंदिर पहुंचे। इन्हें समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह यात्रा निकालने पर अड़ रहे। पुलिस ने तीनों नेताओं समेत 17 लोगों को हिरासत में ले लिया और क्यूआरटी की गाड़ी से पुलिस लाइन भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mihir Bhoj controversy: 17 leaders including SP MLA Atul detained, supporters broke glass of police buses
सपा नेता अतुल प्रधान - फोटो : Amar Ujala

इसके बाद हस्तिनापुर ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल समर्थकों के साथ बड़ा महादेव मंदिर के पास पहुंचे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें वहां से हटा दिया। करीब 11 बजे लाव लश्कर के साथ सरधना विधायक अतुल प्रधान पहुंचे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से उनकी जमकर नोकझोंक हुई। 

अतुल प्रधान ने कहा कि पुलिस-प्रशासन तानाशाही के तहत यात्रा रोक रही है। काफी देर की जद्दोजहद के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने अतुल प्रधान, मुखिया गुर्जर व उनके समर्थकों को दो बसों से थाना तिराहा के लिए रवाना किया। समर्थक पुलिस चौकी से पहले ही बस के शीशे क्षतिग्रस्त कर उतर गए और नारेबाजी करते हुए जुलूस के रुप में थाना तिराहे पर पहुंचे। विधायक अतुल प्रधान, मुखिया गुर्जर ने समर्थकों के साथ माल्यार्पण किया। 

विज्ञापन
Mihir Bhoj controversy: 17 leaders including SP MLA Atul detained, supporters broke glass of police buses
पुलिस से उलझते अतुल प्रधान व समर्थक - फोटो : Amar Ujala

इसके बाद राज्यमंत्री दिनेश खटीक, हस्तिनापुर ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल, परीक्षितगढ़ ब्लाक प्रमुख ब्रह्म सिंह, मवाना ब्लॉक प्रमुख पति डॉ. योगेश प्रधान, संदीप प्रधान, सुनील पोसवाल, पंकज प्रधान, नितिन खटीक, रवि राणा, जिपं सदस्य अमित कसाना, सौरभ शर्मा आदि के साथ सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed